{"_id":"59d387e14f1c1bc0538b584b","slug":"nitish-kumar-mohan-bhagwat-to-attend-event-in-bihar-but-would-not-face-each-other","type":"story","status":"publish","title_hn":"एक मंच पर होंगे भागवत और नीतीश, नहीं हो सकेगा आमना-सामना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एक मंच पर होंगे भागवत और नीतीश, नहीं हो सकेगा आमना-सामना
अमर उजाला/ब्यूरो पटना
Updated Tue, 03 Oct 2017 06:21 PM IST
विज्ञापन
फाइल फोटो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ (आरएसएस) प्रमुख मोहन भागवत आरा में आयोजित एक कार्यक्रम में शामिल होंगे, लेकिन एक साथ नहीं दिखेंगे। कार्यक्रम भोजपुर जिले के चंदवा में रामानुज आचार्य के 1000वें जन्म उत्सव के अवसर पर आयोजित किया गया है।
विज्ञापन
नीतीश और भागवत दोनों कार्यक्रम में जाएंगे तो जरूर लेकिन आमने सामने नहीं होंगे। दोनों के वहां जाने का टाइम अलग-अलग बताया जा रहा है। नीतीश कुमार के राजग में वापस आने के बाद संघ प्रमुख मोहन भागवत पहली बार बिहार आ रहे हैं।
विज्ञापन
अब तक मिली जानकारी के मुताबिक नीतीश कुमार बुधवार दोपहर कार्यक्रम में एक बजे आरा के चंदवा गांव पहुंचेंगे, वहीं मोहन भागवत शाम 4 बजे हिस्सा लेंगे।
उल्लेखनीय है कि दोनों के एक साथ दिखने के सवाल पर राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव ने निशाना साधते हुए ट्वीट किया था, जिसमें उन्होंने लिखा है कि मुंह में राम, दिमाग में नाथूराम, तभी तो बना पलटूराम।
विज्ञापन
जदयू के प्रदेश अध्यक्ष वशिष्ठ नारायण ने कहा कि राजनीति से अलग भी अगर कोई शख्स किसी अच्छे काम के लिए कहीं जाता है तो लोग उसे किसी अन्य रूप में देखने लगते हैं। दूसरी ओर भाजपा भी संघ और नीतीश के रिश्ते को लेकर सफाई दे रही है।
भाजपा नेता सीपी ठाकुर ने भी ये कहने में देर नहीं की कि संघ मतलब भाजपा और भाजपा मतलब संघ ऐसे में इससे कोई अलग कैसे रह सकता है।