फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Nitish Kumar Law Minister Kartikeya Singh announced as absconder by court

Bihar: अपहरण केस में घिरे बिहार के नए कानून मंत्री, विपक्ष ने किया बवाल तो सीएम नीतीश ने दिया जवाब

Wed, 17 Aug 2022 01:28 PM IST
संजीव कुमार झा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना Published by: संजीव कुमार झा Updated Wed, 17 Aug 2022 01:28 PM IST
सार

 Kartikeya Singh Rjd: कार्तिकेय सिंह पर अपहरण का मामला दर्ज है। अदालत ने उन्हें 16 अगस्त तक सरेंडर करने के लिए कहा था।

विज्ञापन
Nitish Kumar Law Minister Kartikeya Singh announced as absconder by court
नीतीश कुमार और कार्तिकेय सिंह(फाइल) - फोटो : Social Media

विस्तार

Kartikeya Singh: बिहार में महागठबंधन की नई सरकार बनने के बाद मंत्रालय का बंटवारा भी हो गया। मंत्रालय में सबसे अधिक मंत्री राजद के बनाए गए। लेकिन मंत्रालय के बंटते ही कानून मंत्री बनाए गए राजद नेता और एमएलसी कार्तिकेय सिंह को लेकर विवाद खड़ा हो गया। दरअसल,  कार्तिकेय सिंह के खिलाफ कोर्ट से अपहरण के मामले में वारंट जारी किया जा चुका है। 16 अगस्त को उन्हें सरेंडर करना था लेकिन वे कोर्ट में पेश नहीं हुए जिसके चलते अब विपक्ष हमलावर हो गया है। वहीं जब इस मामले के बारे में कार्तिकेय सिंह से पूछा गया तो उन्होंने कहा कि मैंने चुनाव आयोग में हलफनामा पेश किया है, इसमें मेरे खिलाफ कोई वारंट नहीं है। सबकुछ स्पष्ट है। मीडिया में चल रही बात अफवाह है।

विज्ञापन


कार्तिकेय के खिलाफ अपहरण का मामला दर्ज
दरअसल, साल 2014 में राजीव रंजन की 2014 में किडनैपिंग हुई थी। इसके बाद कोर्ट ने इस मामले में संज्ञान लिया था। राजीव रंजन की किडनैपिंग मामले में एक आरोपी बिहार के कानून मंत्री कार्तिकेय सिंह भी हैं जिनके खिलाफ अदालत ने वारंट जारी किया है। उन्हें 16 अगस्त को पेश होना था लेकिन वे उस दौरान शपथ ले रहे थे। कार्तिकेय सिंह ने अभी तक ना तो कोर्ट के सामने सरेंडर किया है ना ही जमानत के लिए अर्जी दी है। 
विज्ञापन


मुझे कुछ मालूम नहीं: नीतीश कुमार
वहीं जब इस मामले में बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से  पत्रकारों ने सवाल पूछा तो उन्होंने कहा कि उन्हें इस मामले की कोई जानकारी नहीं है। उन्होंने कहा कि मैं इस बारे में पता करूंगा फिर जवाब दे सकूंगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


लालू के जमाने में बिहार को ले जाना चाहते हैं नीतीश: सुशील मोदी
बिहार के पूर्व उपमुख्यमंत्री और राज्यसभा सांसद सुशील कुमार मोदी ने कहा कि अगर कार्तिकेय सिंह (राजद) के खिलाफ वारंट था तो उन्हें सरेंडर कर देना चाहिए था। लेकिन उन्होंने कानून मंत्री के रूप में शपथ ली है। मैं नीतीश से पूछता हूं कि क्या वह बिहार को लालू के जमाने में वापस ले जाने की कोशिश कर रहे हैं? कार्तिकेय सिंह को तत्काल बर्खास्त किया जाना चाहिए।

जंगलराज फिर आ गया: भाजपा
कार्तिकेय सिंह के कानून मंत्री के रूप में शपथ लेने से बिहार की सियासत गरमा गई है। मुख्य विपक्षी पार्टी भाजपा ने नीतीश कुमार पर जोरदार हमला बोला है। भाजपा ने कहा कि जंगलराज वापस लौट आया है। भाजपा ने कहा कि नीतीश कुमार सब जानते थे लेकिन फिर भी कार्तिकेय को कानून मंत्री बनाया।


अनंत सिंह के करीबी हैं कार्तिकेय
कार्तिकेय सिंह को बाहुबली नेता अनंत सिंह का करीबी माना जाता है। जानकारी के मुताबिक अनंत सिंह के जेल में रहने के दौरान कार्तिकेय मास्टर ही मोकामा से लेकर पटना तक उनका कारोबार देख रहे थे। अनंत सिंह कार्तिकेय को मास्टर साहब कहकर भी बुलाते हैं। कार्तिकेय पहले छात्रों को पढ़ाते थे लेकिन अनंत सिंह के करीब आने के बाद वे राजनीति से जुड़ गए। कार्तिकेय सिंह भी मोकामा के रहनेवाले हैं और उनके गांव का नाम शिवनार है। कार्तिक मास्टर की पत्नी रंजना कुमारी लगातार दो बार से मुखिया हैं।

बिहार में मंत्रालय का बंटवारा...

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed