{"_id":"ab42ad84-c158-11e2-a4b2-d4ae52bc57c2","slug":"nitish-kumar-invites-nawaz-sharif-to-bihar","type":"story","status":"publish","title_hn":"नीतीश ने नवाज को दिया बिहार आने का न्योता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नीतीश ने नवाज को दिया बिहार आने का न्योता
पटना/इंटरनेट डेस्क
Updated Mon, 20 May 2013 07:52 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पाकिस्तान के आम चुनाव में शानदार प्रदर्शन करने वाले नवाज शरीफ को बधाई देते हुए नीतीश कुमार ने उन्हें बिहार आने का न्योता दिया है।
विज्ञापन
नवाज शरीफ को लिखे पत्र में बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने कहा, ''सबसे पहले आम चुनाव में मिली सफलता के लिए आपको बधाई देता हूं। इस जीत से भारत-पाकिस्तान के रिश्तों को मजबूती मिलेगी। साथ ही दोनों मुल्कों के बीच आर्थिक और राजनीतिक रिश्तों में नयापन आएगा।''
उल्लेखनीय है कि पिछले साल नीतीश कुमार ने पाकिस्तान का दौरा किया था। यात्रा के दौरान नीतीश ने नवाज शरीफ से भी मुलाकात की थी।
नीतीश ने पूर्व क्रिकेटर और पाकिस्तान तहरीक-इ-इंसाफ (पीटीआई) के प्रमुख इमरान खान को भी बधाई दी। नीतीश ने इमरान को लिखी चिट्ठी में उनकी पार्टी के अप्रत्याशित प्रदर्शन की प्रशंसा की।
विज्ञापन
गौरतलब है कि नवाज शरीफ की पार्टी पीएमएल (एन) ने 18 निर्दलीय सांसदों के सहयोग से नेशनल एसेंबली में बहुमत का आंकड़ा पार कर लिया है।
11 मई को हुए चुनाव में पीएमएल (एन) को 124 सीटें मिली थी। नेशनल एसेंबली में प्रत्यक्ष रूप से चुनी जाने वाली 272 सीटों में से बहुमत के लिए 137 सीटें होनी चाहिए।
विज्ञापन