फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Nitish Kumar inaugurated the 70 feet statue of Lord Buddha on Ghora Katora lake

नीतीश कुमार ने भगवान बुद्ध की 70 फीट ऊंची प्रतिमा का किया अनावरण

Sun, 25 Nov 2018 02:51 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नालंदा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नालंदा Updated Sun, 25 Nov 2018 02:51 PM IST
विज्ञापन
Nitish Kumar inaugurated the 70 feet statue of Lord Buddha on Ghora Katora lake
भगवान बुद्ध

बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने 70 फीट ऊंचे भगवान बुद्ध की प्रतिमा का अनावरण कर दिया है। यह प्रतिमा नालंदा जिले के अंतर्गत आने वाले पर्यटन स्थल राजगीर के घोड़ा कटोरा झील पर बनी है। कुमार इसका अनावरण करने के लिए नालंदा पहुंचे थे। उन्होंने राजगीर महोत्सव के उद्घाटन से पहले भगवान बुद्ध की प्रतिमा का अनावरण किया।

विज्ञापन


तीन दिनों तक चलने वाले राजगीर महोत्सव में देश और विदेश के सैलानी पहुंचते हैं। यही वजह है कि उनके यहां पहुंचने से पहले इस प्रतिमा का अनावरण किया गया है ताकि यहां आने पर सैलानी इस जगह का आनंद उठा सकें। भगवान बुद्ध की यह प्रतिमा पहाड़ियों के बीच स्थित घोड़ा कटोरा झील के बीच में बनी हुई है। अब यहां आने वाले सैलानी घोड़ा कटोरा के इस मनोरम दृश्य के साथ बुद्ध के दर्शन कर सकेंगे।
विज्ञापन


मुख्यमंत्री के साथ उप मुख्यमंत्री सुशील कुमार मोदी भी प्रतिमा का अनावरण करने के लिए पहुंचे थे इसलिए कड़ी सुरक्षा के इंतजाम किए गए थे। पूरी पहाड़ियों पर पुलिसकर्मियों को तैनात किया गया था। बिहार सरकार राजगीर को वैश्विक पटल पर एक बड़ा पर्यटन स्थल बनाने को लगातार बढ़ावा दे रही है। इसी वजह से पर्यटन को ध्यान में रखते हुए यहां राज्य सरकार ने कई काम करवाए हैं। इससे पहले यहां घोड़ा कटोरा स्थल पर पार्क का निर्माण करवाया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


अब सरकार झील पर बैटरी से चलने वाली नाव चलाएगी। जिससे लोग झील का लुत्फ ले पाएंगे। झील के पास आने के लिए लोग पैदल चलकर, साइकिल या टमटम का प्रयोग कर सकेंगे। यहां जल्द ही बैटरी से चलने वाला रिक्शा भी शुरू किया जा सकता है। माना जाता है कि झील के पास सिक्खों के पहले गुरू गुरुनानक भी यहां आए थे। इसीलिए सरकार यहां एक गुरुद्वारे का निर्माण करवा रही है जो अगले साल तक बनकर तैयार हो जाएगा।

प्रतिमा बनाने में 547 दिन लगे

ध्यान चक्र मुद्रा की इस प्रतिमा के निर्माण में कारीगरों एवं इंजीनियरों को 547 दिन लगे। इसमें 45 हजार घनफुट गुलाबी बलुआ पत्थर लगा है। पत्थर उत्तर प्रदेश के चुनार से मनाए गए हैं। निर्माण ‘दीपक हैंडीक्राफ्ट प्राइवेट लिमिटेड’ के दीपक कुमार गौड़ और उनके सहयोगियों ने किया है।

नौ करोड़ रुपये की लागत से तैयार

झील के बीच में पानी की सतह से ऊपर 38 फुट ऊंची नौ करोड़ की लागत से बनी यह प्रतिमा बोधगया के बाद देश में दूसरा स्थान रखती है। ऊंचाई पानी की सतह से 38 फुट है। बता दें कि बिहार के बोधगया और उत्तर प्रदेश के सारनाथ में बुद्ध की 80-80 फुट की प्रतिमाएं है।


 

पानी के भीतर 20 फुट का पैडस्टल

कमल 12 फुट का है। पानी के भीतर इसका पैडस्टल 20 फुट का बनाया गया है। पैडस्टल की गोलाई 16 मीटर है। यह पूरी तरह से प्रदूषण रहित जोन है। रोपवे स्थल से घोड़ा कटोरा झील तक जाने के लिए तांगा या फिर बैट्री चालित वाहनों को ही प्रवेश की इजाजत है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed