{"_id":"5fe26ce38978d03c362a5ffe","slug":"nitish-kumar-government-gave-six-thousand-crore-rupees-to-sfc-for-paddy-purchase","type":"story","status":"publish","title_hn":"बिहार: नीतीश कुमार की सरकार ने धान खरीद के लिए एसएफसी को दिए 6 हजार करोड़ रुपये","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बिहार: नीतीश कुमार की सरकार ने धान खरीद के लिए एसएफसी को दिए 6 हजार करोड़ रुपये
Wed, 23 Dec 2020 03:32 AM IST
Kuldeep Singh
अमर उजाला ब्यूरो, पटना
अमर उजाला ब्यूरो, पटना
Published by: Kuldeep Singh
Updated Wed, 23 Dec 2020 03:32 AM IST
विज्ञापन
मुख्यमंत्री नीतीश कुमार
- फोटो : Facebook
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बिहार में नई सरकार के गठन के बाद आज मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की अध्यक्षता में कैबिनेट की तीसरी बैठक आयोजित की गई। कैबिनेट की बैठक में 13 एजेंडों पर मुहर लगी है। मंगलवार को कैबिनेट की इस बैठक में बिहार के विधि विभाग, गृह विभाग और पथ निर्माण विभाग में सैकड़ों पदों के सृजन पर मुहर लगी है।
विज्ञापन
इसके अलावा धान खरीद के लिए सरकार ने एसएफसी को 6 हजार करोड़ की राशि दी है। इसके साथ गया, कटिहार, मधुबनी, नवादा, हाजीपुर और वैशाली के अनुमंडल न्यायालय में 128 पदों के सृजन की अनुमति मिली है।
विज्ञापन
बैठक में बिहार कर्मचारी राज्य एलोपैथिक बीमा चिकित्सा पदाधिकारी नियमावली 2020 की स्वीकृति दी गई है। नीतीश कैबिनेट की इस बैठक में ऋण गारंटी के लिए 3500 करोड़ की मंजूरी दी गई है। इसके अलावा उड़ीसा में नया बिहार भवन बनाने को भी मंजूरी मिली है।
विज्ञापन