फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   nitish kumar attack on modi govt

नीतीश ने मोदी राज को बताया भाषणों की सरकार

Thu, 28 May 2015 07:04 PM IST
Updated Thu, 28 May 2015 07:04 PM IST
विज्ञापन
nitish kumar attack on modi govt

बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने मोदी सरकार को भाषण की सरकार कहा है। मोदी सरकार के एक साल पूरे होने पर कटाक्ष करते हुए नीतीश ने कहा कि केवल भाषण से विकास नहीं हो सकता है। सरकार केवल विकास का भ्रम पैदा कर रही है जबकि उसके पास विकास की न कोई नीति है और न ही उसकी नीयत साफ है।

विज्ञापन


नीतीश ने केंद्र सरकार पर ये हमला मुख्यमंत्री सचिवालय में एक कार्यक्रम के दौरान किया। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने केंद्र सरकार के खिलाफ तीखे तेवर अपनाते हुए कहा, ‘वे (केंद्र सरकार) एक साल पूरा होने का जश्न मना रहे हैं, लेकिन मनरेगा के बारे में कोई नजरिया नहीं है।
विज्ञापन


चंद विकसित राज्य विकसित होते रहेंगे, तो बाकी पिछड़े राज्य कहां जाएंगे।’ उन्होंने कहा कि राज्यों से कह दिया गया है कि पैसा देंगे मगर पैसा दे नहीं रहे हैं। नीतीश ने केंद्र की उपलब्धियों पर भी कटाक्ष किया। उन्होंने कहा,‘एक वर्ष में कोई नई बात नहीं हुई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

कहा, सरकार केवल विकास का भ्रम पैदा कर रही है

nitish kumar attack on modi govt

केंद्र को बताना होगा कि क्या प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना को जारी रखेंगे या नहीं। मनरेगा को जारी रखेंगे या नहीं।’ इस मौके पर उन्होंने अपनी सरकार की तरफ से कई घोषणाएं भी कीं। उन्होंने कहा कि 250 आबादी वाले सभी बसावटों को बारहमासी पक्की सड़कों से जोड़ेंगे ताकि किसानों को उनके पैदावार का उचित मूल्य मिले।

विकास की पहली शर्त सड़क का होना है। मुख्यमंत्री ने आरोप लगाया कि कच्ची दरगाह में गंगा नदी पर 6 लेन के निर्माण की तैयारी पूरी हुई तो वे कह रहे हैं कि यह परियोजना उन्हें दे दें। सड़कों के लिए निधि क्यों नहीं दी जा रही है।

दीघा रेल पुल की सभी समस्याओं का समाधान निकाल लिया गया, तो पूछा जा रहा है कि दस साल में क्या हुआ। केंद्र सरकार की सड़कों को ठीक करने के लिए राज्य सरकार ने पैसा खर्च कर दिया मगर आज तक पैसा वापस नहीं मिला।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed