फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Nitish Kumar announced to give land to center for two new airport in Bihar

बिहार के इन दो शहरों में एयरपोर्ट बनाने का ऐलान

Mon, 25 Dec 2017 11:10 AM IST
टीम डिजिटल, अमर उजाला
टीम डिजिटल, अमर उजाला Updated Mon, 25 Dec 2017 11:10 AM IST
विज्ञापन
Nitish Kumar announced to give land to center for two new airport in Bihar
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : HT, File Pic
सीएम नीतीश कुमार ने ऐलान किया है कि बिहार के दरभंगा और पूर्णिया में नए हवाई अड्डे विकसित किए जाएंगे। उन्होंने कहा कि नए हवाई अड्डे के लिए राज्य सरकार केंद्र को जमीन देने के लिए प्रतिबद्ध है।
विज्ञापन


दिल्ली में अखिल भारतीय मिथिला संघ की स्वर्ण जंयती पर रविवार को तालकटोरा स्टेडियम में आयोजित कार्यक्रम के दौरान नीतीश कुमार ने ये ऐलान किया। इस कार्यक्रम में केंद्रीय गृह मंत्री राजनाथ सिंह और लोकसभा अध्यक्ष सुमित्रा महाजन भी मौजूद थीं। नीतीश कुमार ने कहा है कि, 'नए हवाई अड्डे बिहार के उत्तरी जिले दरभंगा और पूर्णिया में विकसित किए जाएंगे। हम मिथिला क्षेत्र के विकास तथा इसकी भाषा, कला, संस्कृति और समृद्ध इतिहास का प्रचार करने की हरसंभव कोशिश करेंगे। पटना हवाई अड्डे के नए टर्मिनल की छत पर मधुबनी पेंटिंग लगी होगी।' 
विज्ञापन


गौरतलब है कि केंद्र सरकार ने आम लोगों को भी विमान यात्रा मुहैया कराने के उद्देश्य से और छोटे शहरों को हवाई सेवा से जोड़ने के लिए हाल ही में उड़ान सेवा की शुरुआत की है। हालांकि अभी ये साफ नहीं है कि पूर्णिया और दरभंगा हवाई अड्डे केंद्र सरकारी की उड़ान सेवा योजना के अंतर्गत आएंगे या नहीं। इस योजना के तहत एक घंटे की उड़ान के लिए अधिकतम 2,500 रुपये किराया रखने की अनुमति है। योजना के पहले चरण में पांच विमानन कंपनियों को 128 मार्गों पर सेवाएं देने की इजाजत मिली है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed