बिहार चुनाव से पहले नीतीश सरकार का बड़ा फैसला, शिक्षकों के वेतन में की 15 फीसदी की बढ़ोतरी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बिहार चुनाव से पहले नीतीश कुमार एक के बाद एक बड़े फैसले ले रहे हैं। नीतीश सरकार ने शनिवार को शिक्षकों की वेतन में वृद्धि करने का फैसला किया। इसके तहत बिहार शिक्षा विभाग ने पंचायती राज और शहरी स्थानीय निकायों के शिक्षण संस्थानों में कार्यरत शिक्षकों और पुस्तकालयाध्यक्षों के वेतन में 15 प्रतिशत की बढ़ोतरी की घोषणा की है। हालांकि यह वृद्धि अप्रैल 2021 से शुरू होने वाले सत्र में लागू होगी।
Bihar Education Department announces 15 per cent hike in salaries of teachers and librarians working in educational institutes of Panchayati Raj and urban local bodies, starting April 2021.
— ANI (@ANI) August 29, 2020विज्ञापन
गौरतलब है कि कुछ दिन पहले ही पंचायती राज के अंतर्गत आने वाली शिक्षण संस्थाओं और नगर निकायों के शिक्षकों के लिए नई सेवा शर्त नियमावली को राज्य मंत्रिमंडल की मंजूरी दी गई थी। इसके अनुसार तीन लाख से अधिक शिक्षकों को कर्मचारी भविष्य निधि (ईपीएफ) का लाभ सितंबर, 2020 से दिया जाएगा। वहीं अब सरकार के आज फैसले के बाद इन शिक्षकों के मूल वेतन में 15 प्रतिशत की वृद्धि भी होगी, जिसका लाभ इन्हें एक अप्रैल, 2021 से मिल पाएगा।