नीतीश ने नमो सरकार के 1 साल को दिया बड़ा जीरो
नरेंद्र मोदी सरकार के एक साल पूरा होने पर बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने केंद्र सरकार के शासन काल को पूरी तरह से फेल बताया है। नीतीश ने कहा है कि वे केंद्र की मोदी सरकार के को बड़ा जीरो देते हैं। नीतीश ने मोदी पर निशाना साधते हुए कहा कि केंद्र सरकार ने अभी तक एक साल में कुछ भी ठोस काम नहीं किया है।
सीएम नीतीश कुमार ने मोदी सरकार के एक साल पूरा होने के सवाल पर कहा कि केंद्र सरकार अब तक पूरी तरह से अपने एक साल के एक्जाम में फेल हुई है। मोदी ने लोकसभा चुनाव के दौरान देश की जनता से जो वादे किए थे उनमें से अभी तक कोई भी वादा मोदी सरकार पूरा नहीं कर पाई है।
अब काम नहीं कर रहा मोदी का नसीब
वहीं नीतीश ने अपने नेपाल के जनकपुर दौरे पर लगाई गई रोक पर भी केंद्र सरकार की आलोचना की। उन्होंने कहा कि अब एनडीए सरकार से देश की जनता त्रस्त हो चुकी है, और तेजी से मोदी सरकार की लोकप्रियता का ग्राफ गिरता जा रहा है।
ये सरकार अपने हर मोर्चे पर विफल रही है, तब चाहे वह रोजगार, विदेशों से काला धन लाने और खातों में दस से पंद्रह लाख देने के सारे वादे हवा हो गए।
सोमवार को जनता दरबार के बाद मीडिया से बातचीत में मोदी ने मुस्काराते हुए कहा कि मोदी का नसीब अब रूक चुका है। पेट्रोल और डीजल के दाम दिनों दिन बढ़ रहे हैं। वहीं नीतीश ने केंद्र के जीएसटी बिल पर सरकार का समर्थन किया।