{"_id":"573f4d034f1c1b427cac717c","slug":"niish-govt-bans-paan-masala-in-bihar","type":"story","status":"publish","title_hn":"अब बिहार में नहीं मिलेगा गुटखा-पान मसाला, सरकार ने लगाया बैन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अब बिहार में नहीं मिलेगा गुटखा-पान मसाला, सरकार ने लगाया बैन
ब्यूरो/ अमर उजाला, बिहार
Updated Sat, 21 May 2016 08:27 AM IST
विज्ञापन
नीतीश कुमार
- फोटो : Getty
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नीतीश सरकार ने जनहित में शराब पर बिहार में बैन लगाने के बाद अब राज्य में गुटखा, पान मसाला पर बैन लगाने घोषणा की है। खाद्य संरक्षा एवं मानक अधिनियम 2006 की धारा 30 के तहत पूरे बिहार राज्य में गुटखा एवं पान मसाला (तंबाकू एवं निकोटिन युक्त) के (पैकिंग/बिना पैकिंग) का विनिर्माण, विक्रय, परिवहन एवं भंडारण पर पूर्ण प्रतिबंध लगाया गया है, जो बिहार राज्य में 21 मई से प्रभावी होगा।
विज्ञापन
खाद्य संरक्षा आयुक्त कार्यालय से जारी आदेश में कहा गया है कि जनहित के स्वास्थ्य को ध्यान में रखते हुए इस प्रतिबंध को लागू करने हेतु सभी अभिहित अधिकारियों एवं खाद्य संरक्षा अधिकारियों को निर्देश दे दिया गया है।
विज्ञापन
छापेमारी के दौरान पकडे़ गए व्यक्तियों पर खाद्य संरक्षा एवं मानक अधिनियम, 2006 की धाराओं के तहत कार्रवाई की जाएगी।