{"_id":"626aafb886282a2fc2218452","slug":"newly-wed-woman-murdered-over-lemon-dispute-in-bihar","type":"story","status":"publish","title_hn":"बिहार: नींबू के विवाद में नवविवाहिता की हत्या, सास और ननद पर आरोप, दोनों फरार ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बिहार: नींबू के विवाद में नवविवाहिता की हत्या, सास और ननद पर आरोप, दोनों फरार
Thu, 28 Apr 2022 08:46 PM IST
Amit Mandal
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंपारण
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंपारण
Published by: Amit Mandal
Updated Thu, 28 Apr 2022 08:46 PM IST
सार
बताया जा रहा है कि दुल्हन के नींबू तोड़ने से विवाद हुआ जिसने विकराल रूप ले लिया और बात हत्या तक पहुंच गई।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर।
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
नींबू की कीमत आसमान छू रही है और इसके आगे जान भी सस्ती हो गई है। बिहार के पूर्वी चंपारण में ऐसा ही एक मामला सामने आया है जहां नींबू के विवाद में एक नवविवाहिता की जान चली गई। छौड़ादानो थाना अंतर्गत चैनपुर गांव में नींबू तोड़ने के विवाद में एक दुल्हन की हत्या कर दी गई। उसकी सास और दो ननदों पर आरोप लगा है। सास और दोनों ननद घटना के बाद फरार हैं। इस हत्याकांड को लेकर स्थानीय लोगों में आक्रोश है।
विज्ञापन
मिली जानकारी के अनुसार पूर्वी चंपारण जिला स्थित छौड़ादानो थाना के चैनपुर गांव में एक नवविवाहिता के साथ उसकी सास और दो ननदों ने मारपीट की। बात इतनी बढ़ी कि उसकी कथित रूप से गला दबाकर हत्या कर दी। बताया जा रहा है कि दुल्हन के नींबू तोड़ने से विवाद हुआ जिसने विकराल रूप ले लिया और बात हत्या तक पहुंच गई।
विज्ञापन
छौड़ादानो पुलिस के अनुसार मृतक महिला काजल देवी (28 साल) चैनपुर गांव निवासी सुनील बैठा की पत्नी थी। उसके पति और ससुर राज्य के बाहर काम करते हैं। घटना के वक्त दोनों घर से बाहर थे। इस घटना के बाद सास और दोनों ननद फरार हैं। पुलिस के अनुसार मृतका के सिर पर चोट और गले में रस्सी के निशान पाए गए हैं। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए मोतिहारी सदर अस्पताल भेज दिया है।
विज्ञापन