{"_id":"60d16c528ebc3e2e621eba08","slug":"newly-married-couple-commits-suicide-just-after-marriage-at-gopalganj-bihar","type":"story","status":"publish","title_hn":"बिहार: सुहागरात में पति-पत्नी ने क्यों उठाया खौफनाक कदम कि सीधे पहुंचे अस्पताल, जानिए क्या है पूरा मामला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बिहार: सुहागरात में पति-पत्नी ने क्यों उठाया खौफनाक कदम कि सीधे पहुंचे अस्पताल, जानिए क्या है पूरा मामला
Tue, 22 Jun 2021 10:44 AM IST
प्रशांत कुमार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
Published by: प्रशांत कुमार
Updated Tue, 22 Jun 2021 10:44 AM IST
सार
सुहागरात के दिन नवदंपती जोड़े अमूमन एक दूसरे की यादों में खोए रहते हैं, इस दिन को यादगार लम्हें के रूप में सहजना चाहते हैं, लेकिन बिहार में एक प्रेमी जोड़े ने ऐसा खौफनाक कदम उठाया कि सुनने वालों के होश उड़ जाएंगे।
विज्ञापन
नवविवाहिता ने आत्महत्या का प्रयास किया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
बिहार में नवविवाहित जोड़े ने सुहागरात के दिन ऐसा खौफनाक कदम उठाया कि सुनने वालों के भी होश उड़ गए। गोपालगंज में प्रेम विवाह करने वाले एक जोड़े ने हनीमून की रात जहर खाकर आत्महत्या की कोशिश की। परिजनों ने दोनों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जहां दोनों की स्थिति गंभीर बनी हुई है। घटना मीरगंज थाना क्षेत्र की है।
विज्ञापन
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, जमशेदपुर के सोनाटे थाना क्षेत्र की रहने वाली 28 वर्षीय शांति देवी ने गोपालगंज के मीरगंज शहर के रहनेवाले मुकेश कुमार सिंह से शनिवार को थावे मंदिर में शादी की थी। शादी के बाद 20 जून को घर पर बहुभोज का आयोजन किया गया था। कार्यक्रम के बाद सुहागरात को प्रेमी जोड़े ने जहर खाकर खुदकुशी करने का प्रयास किया। गंभीर हालत में नवदंपति को सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां से दोनों को गोरखपुर के लिए रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन
बहुभोज के बाद दोनों ने जहर खाकर आत्महत्या का प्रयास किया
परिजनों से मिली जानकारी के आधार पर पुलिस ने बताया कि बहुभोज में आए मेहमानों, सगे संबंधियों को खिलाने के बाद पति-पत्नी सोने चले गए, कुछ देर बाद कमरे में अचेत अवस्था में पड़े हुए थे। पुलिस के मुताबिक चिकेन में जहर मिलाकर दोनों ने खा लिया था। आनन-फानन में दोनों को अस्पताल में भर्ती कराया गया,लेकिन कुछ डॉक्टरों ने दोनों को गोरखपुर रेफर कर दिया। हालांकि, जहर खाने की वजह का खुलासा नहीं हुआ है।
विज्ञापन
पुलिस मामले की जांच में जुटी
डॉक्टरों के मुताबिक, परिजनों ने जहर खाने के बाद उल्टी कराने के लिए नवदंपति को सर्फ का पानी पिलाया था। उसके बाद भी हालत में सुधार नहीं हुआ। तब परिजन दोनों को इलाज कराने के लिए सदर अस्पताल पहुंचे थे। इस मामले में सदर अस्पताल के पुलिस पदाधिकारी ने कहा कि मामले की जांच की जा रही है।