फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   nephew of former RJD MP Mohammad Shahabuddin Yusuf was shot dead in Siwan

पूर्व राजद सांसद शाहबुद्दीन के भतीजे को अज्ञात लोगों ने मारी गोली

Sat, 02 Feb 2019 08:38 AM IST
अर्पना दुबे न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सीवान
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सीवान Published by: अर्पना दुबे Updated Sat, 02 Feb 2019 08:38 AM IST
विज्ञापन
nephew of former RJD MP Mohammad Shahabuddin Yusuf was shot dead in Siwan
युसूफ - फोटो : ANI

बिहार के सीवान जिले के दक्खिन टोला में राष्ट्रीय जनता दल के पूर्व सांसद मोहम्मद शाहबुद्दीन के भतीजे युसूफ की शुक्रवार रात को अज्ञात लोगों ने गोली मारकर हत्या कर दी है। युसूफ की हत्या के बाद से पूरे इलाके में भय का माहौल बना हुआ है। युसूफ को काफी करीब से सीने में गोली मारी गई है। जिसके बाद उसे तुरंत अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां डाक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। 

विज्ञापन


विज्ञापन


युसूफ की हत्या की खबर मिलने पर बहुत बड़ी संख्या में लोग अस्पताल पहुंचे और हंगामा करने लगे। जिसके बाद मौके पर पुलिस पहुंची और मामले को अपने काबू में किया। बढ़ते तनाव को देखते हुए घटनास्थल के आसपास भारी पुलिसबल की तैनाती की गई है। फिलहाल हत्या के कारणों का पता नहीं चल सका है। दूसरी तरफ पुलिस आरोपियों को पकड़ने के लिए छापेमारी कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


बता दें कि युसूफ के चाचा और राष्ट्रीय जनता दल के पूर्व सांसद शाहबुद्दीन इस समय तेजाब हत्याकांड मामले में दिल्ली की तिहाड़ जेल में बंद हैं। उन्हें निचली अदालत ने उम्रकैद की सजा सुनाई है। उनके वकील ने इस फैसले को पटना हाईकोर्ट में चुनौती दी थी लेकिन उन्हें वहां से भी कोई राहत नहीं मिली।  

सीवान की एक अदालत ने तेजाब हत्याकांड में 11 दिसंबर, 2015 को उन्हें दो भाईयों की तेजाब डालकर हत्या करने के आरोप में शाहबुद्दीन सहित चार लोगों को उम्रकैद की सजा सुनाई थी। 16 अगस्त, 2004 को सीवान के व्यापारी चंद्रकेश्वर प्रसाद उर्फ चंदा बाबू के बेटों गिरीश, सतीश और राजीव का अपहरण कर लिया गया था। गिरीश और सतीश की बाद में तेजाब डालकर हत्या कर दी गई थी। वहीं राजीव किसी तरह अपहरणकर्ताओं के चंगुल से भाग निकलने में सफल रहा था। 
 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed