{"_id":"667ae1c53ae7a7d9130847e6","slug":"neet-paper-leak-bihar-police-reached-house-of-accused-in-neet-case-in-muzaffarpur-seized-documents-2024-06-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"NEET Paper Leak : नीट मामले में फरार आरोपियों के घर तक पहुंची पुलिस, कई जरुरी कागजात जप्त","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
NEET Paper Leak : नीट मामले में फरार आरोपियों के घर तक पहुंची पुलिस, कई जरुरी कागजात जप्त
Tue, 25 Jun 2024 08:57 PM IST
कृष्ण बल्लभ नारायण
न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरपुर
न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरपुर
Published by: कृष्ण बल्लभ नारायण
Updated Tue, 25 Jun 2024 08:57 PM IST
सार
Bihar : नीट की परीक्षा में ओरिजिनल छात्र राज पांडेय की जगह पर हुकमा राम परीक्षा देने आया था, लेकिन बायो- मेट्रिक जांच में पकड़े जाने के बाद वह मौके से फरार हो गया। इसके बाद मिठनपुरा थाना की पुलिस ने कार्रवाई करते हुए प्राथमिकी दर्ज की है।
विज्ञापन
मुजफ्फरपुर एसपी एसपी अवधेश दीक्षित
- फोटो : अमर उजाला डिजिटल
विस्तार
मुजफ्फरपुर जिले के एक निजी स्कूल में आयोजित NEET की परीक्षा के दौरान केंद्र से फरार स्कॉलर हुकमा राम के घर से संस्थान तक कार्रवाई तेज हो गई है। पुलिस ने जोधपुर एम्स के थर्ड ईयर के छात्र स्कॉलर हुकमा राम के घर बाड़मेर तक पहुंची। इस दौरान कई लोगों से पूछताछ की गई। पूछताछ के साथ साथ कई जरूरी कागजात भी जब्त किये गये हैं।
उत्तर प्रदेश और राजस्थान में की गई कार्रवाई, दोनो आरोपी फरार
शहर के एक निजी स्कूल स्थित केंद्र में NEET की परीक्षा के दौरान इलाहाबाद के मुक्त विहार की जानकारी मिली। बताया जाता है कि नीट की परीक्षा में ओरिजिनल छात्र राज पांडेय की जगह पर हुकमा राम परीक्षा देने आया था, लेकिन बायो- मेट्रिक जांच में पकड़े जाने के बाद वह मौके से फरार हो गया। इसके बाद मिठनपुरा थाना की पुलिस ने कार्रवाई करते हुए प्राथमिकी दर्ज की है। इसके साथ साथ ही केंद्र के इंचार्ज की भूमिका पर सवाल उठा। इसके बाद मिठनपुरा थाने में मामला दर्ज किया गया।
आरोपी और उसके पिता घर छोड़कर हैं फरार
पूरे मामले में सिटी एसपी अवधेश दीक्षित का कहना है कि इस मामले में पुलिस ने एसआईटी का गठन किया है। उनका कहना है कि इसमें दो टीम लगाई गई है और सभी टीम राजस्थान और उत्तर प्रदेश में कार्रवाई कर रही है। इस दौरान एक टीम इलाहाबाद में छापेमारी करते हुए ओरिजिनल छात्र राज पांडेय के घर पहुंची तो वह फरार हो गया था। टीम का कहना है कि उसके पिता डॉ आर एन पांडेय भी फरार हैं। पुलिस की टीम इस दिशा में लगातार कार्रवाई कर रही है। जबकि दूसरी टीम जोधपुर एम्स के संपर्क में है। हुकमा राम की करतूत को एम्स प्रबंधन को अवगत कराया गया है। टीम का कहना है कि हमारी टीम बहुत जल्द इस मामले में संलिप्त सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर लेगी।