फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   NEET 2024: Rocky alias Rakesh arrested in NEET paper leak case, CBI arrested from Jharkhand

NEET 2024: नीट पेपरलीक केस में रॉकी गिरफ्तार, नेपाल भागने की तैयारी में था, सीबीआई ने यहां से किया गिरफ्तार

Thu, 11 Jul 2024 05:30 PM IST
आदित्य आनंद न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना Published by: आदित्य आनंद Updated Thu, 11 Jul 2024 05:30 PM IST
सार

रॉकी उर्फ राकेश को पटना में अदालत के समक्ष पेश किया गया। कोर्ट ने रॉकी को 10 दिन तक अपने रिमांड में रखने की इजाजत सीबीआई को दी है। रॉकी नेपाल भागने की तैयारी में थी।

विज्ञापन
NEET 2024: Rocky alias Rakesh arrested in NEET paper leak case, CBI arrested from Jharkhand
सीबीआई - फोटो : पीटीआई

विस्तार

नीट पेपर लीक केस में सीबीआई को बड़ी सफलता हाथ लगी है। पिछले कई दिनों से सीबीआई की टीम जिसे तलाश रही थी, वो आखिरकार पकड़ा ही गया। सीबीआई ने झारखंड से रॉकी उर्फ राकेश को गिरफ्तार किया है। आज उसे पटना में अदालत के समक्ष पेश किया गया। कोर्ट ने रॉकी को 10 दिन अपने रिमांड में रखने की इजाजत सीबीआई को दी है। बताया जा रहा है कि रॉकी नेपाल भागने की तैयारी में थी। इसी बीच गुप्त सूचना के आधार पर सीबीआई ने उसे दबोच लिया। 

विज्ञापन


रॉकी उर्फ राकेश पर है यह बढ़ा आरोप
पेपर लीक गैंग के मास्टरमाइंड संजीव मुखिया के भांजे राकेश उर्फ रॉकी ने झारखंड से नीट के पेपर उड़ाने की साजिश रची थी। रॉकी उर्फ राकेश मूलरूप से नवादा का रहने वाला है। वह रांची में अपना रेस्टोरेंट चलाता था। सीबीई की पूछताछ में चिंटू, मुकेश, मनीष और आशुतोष ने कई बड़े खुलासे किए थे। जांच में पता चला था कि पेपर लीक गैंग के मास्टरमाइंट संजीव मुखिया के भांजे राकेश उर्फ रॉकी ने झारखंड से नीट के पेपर उड़ाने की साजिश रची थी। वह रांची में रेस्टोरेंट चलाता है। ईओयू सूत्रों की मानें तो रॉकी ने ही पेपरलीक केस में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। उसने हजारीबाग से पेपर उड़ाने की साजिश रची। इसके बाद रांची और पटना के स्कॉलर मेडिकल स्टूडेंट की मदद से पेपर सॉल्व करवाया। इस बीच संजीव मुखिया और सिकंदर यादवेंदु कई बार रांची में रॉकी से मिलने गए थे।  
विज्ञापन


संजीव मुखिया की तलाश कर रही सीबीआई की टीम
जांच में यह भी पता चला कि रॉकी ने ही पांच मई को प्रश्न पत्र उड़ाने के बाद सॉल्व करवाया था। इसके बाद इसे पटना में चिंटू उर्फ बलदेव के सोशल मीडिया पर भेजा गया। इन सब के लिए माफियाओं ने पिछले कई महीनों से तैयारी की थी। बता दें कि ईओयू ने नीट पेपरलीक केस को सीबीआई को हैंडओवर कर दिया था। इसमें मामले में सीबीआई छह से ज्यादा लोगों को आरोपी बना चुकी है। सीबीआई ने मंगलवार को पटना से सन्नी और रंजीत को गिरफ्तार किया था। इससे पहले सीबीआई की टीम मनीष और आशुतोष को गिरफ्तार किया था। अब टीम संजीव मुखिया की तलाश कर रही है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed