फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   NCP is not a part of Bihar Mahagathbandhan so we will contest alone says Praful Patel

बिहार में अकेले चुनाव लड़ेगी एनसीपी, नहीं मिला कांग्रेस-राजद का साथ : प्रफुल्ल पटेल

Tue, 13 Oct 2020 05:58 PM IST
मुकेश कुमार झा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना Published by: मुकेश कुमार झा Updated Tue, 13 Oct 2020 05:58 PM IST
विज्ञापन
NCP is not a part of Bihar Mahagathbandhan so we will contest alone says Praful Patel
Praful Patel

Bihar Assembly Election 2020: राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (एनसीपी) के राज्य सभा सांसद और वरिष्ठ नेता प्रफुल्ल पटेल ने मंगलवार को कहा कि एनसीपी बिहार महागठबंधन का हिस्सा नहीं है। उन्होंने कहा कि एनसीपी महागठबंधन का हिस्सा होना चाहती थी, लेकिन हमें उस तरह की तरजीह नहीं दी गई, इसलिए हम अकेले चुनाव लड़ेंगे। उन्होंने आगे कहा कि शिवसेना के साथ हमारी कोई चर्चा नहीं हुई है। पार्टी कार्यकर्ताओं ने मांग की कि हम अपने दम पर चुनाव लड़ेंगे। सूत्रों की माने तो एनसीपी बिहार में 40 सीटों पर चुनाव लड़ सकती है।

विज्ञापन

 

 

तेजी से बदल रहे हैं राजनीतिक समीकरण
दरअसल, बिहार चुनाव से पहले राज्य में राजनीतिक समीकरण तेजी से बदल रहे हैं। पुराने राजनीतिक गठबंधनों का टूटना और नए फ्रंट का बनना भी जारी है। बिहार चुनाव के पहले सूबे में एक और गठबंधन देखने को मिल सकता है और ये गठबंधन महाराष्ट्र के दल और बिहार के राजनीतिक पार्टियों के बीच हो सकता है।

विज्ञापन
विज्ञापन


40-50 सीटों पर शिवसेना चुनाव लड़ेगी
बता दें कि बिहार चुनावों के लिए तारीखों की घोषणा हो चुकी है। पहले चरण के लिए नामांकन की प्रक्रिया खत्म हो गई है। वहीं शिवसेना का कहना है कि पार्टी 40-50 सीटों पर चुनाव लड़ेगी। फिलहाल पार्टी ने किसी के साथ गठबंधन नहीं किया है।


पप्पू यादव सहित स्थानीय पार्टियां हमसे बात करना चाहती हैं
शिवसेना सांसद संजय राउत से पूछा गया कि क्या पार्टी एनसीपी के साथ मिलकर बिहार में चुनाव लड़ेगी तो उन्होंने कहा, 'शिवसेना 40-50 सीटों पर चुनाव लड़ेगी, अब तक किसी के साथ गठबंधन के बारे में कोई बात नहीं हुई है। मैं अगले हफ्ते पटना जाऊंगा। पप्पू यादव सहित स्थानीय पार्टियां हमसे बात करना चाहती हैं।' 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed