{"_id":"4b0f699d540160d406211973df757cf6","slug":"naxali-attack-on-train-in-bihar","type":"story","status":"publish","title_hn":"ट्रेन में नक्सलियों ने की 3 जवानों की हत्या","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ट्रेन में नक्सलियों ने की 3 जवानों की हत्या
एजेंसी/मुंगेर
Updated Sat, 30 Nov 2013 11:55 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बिहार के मुंगेर जिले में नक्सलियों ने शनिवार को चलती ट्रेन में जीआरपी के तीन जवानों की गोली मारकर हत्या कर दी। साहेबगंज-पटना इंटरसिटी एक्सप्रेस में हुए इस हमले में दो जवान घायल भी हुए हैं। नक्सली जवानों के हथियार भी लूट ले गए।
विज्ञापन
ट्रेन में सवार नक्सलियों ने यह हमला शनिवार शाम जमालपुर और आशिकपुर रेलवे स्टेशन के बीच किया। ट्रेन तब एक सुरंग और पुल के बीच से गुजर रही थी। 8-10 नक्सलियों ने महिला बोगी के अंदर जीआरपी के जवानों पर अंधाधुंध गोलीबारी की।
विज्ञापन
जमालपुर रेलवे पुलिस अधीक्षक अमिताभ कुमार दास ने बताया कि जमालपुर स्टेशन पर ट्रेन से तीनों जवानों के शवों को उतारा गया। घायल जवानों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन
पांचों जीआरपी जवान बिहार मिलिट्री पुलिस की 12वीं यूनिट से हैं। उन्होंने बताया कि नक्सली तीन इनसास राइफल, एक स्टेन गन और एक एके-47 और 460 कारतूस लूट ले गए। सुरक्षा बलों ने इलाके में तलाशी अभियान शुरू कर दिया है।
हमले में घायल जवान मोहम्मद इम्तियाज ने बताया कि नक्सली पस्सीखाना के पास ट्रेन की चेन खींच कर उतरे। वहां अन्य नक्सली भी उनका इंतजार कर रहे थे। वहां इंतजार कर रहे नक्सलियों ने उसे और उसके साथी जवान को चाकू घोंप कर घायल कर दिया। इसके बाद वे भाग गए।