बिहार: कोबरा कमांडो के साथ मुठभेड़ में तीन नक्सली ढेर, कई हथियार बरामद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बिहार के गया जिले के माहुरी गांव में शनिवार रात को बिहार पुलिस और 205 कोबरा कमांडो के बीच मुठभेड़ हुई। इसमें एक नक्सली को मार गिराया गया है। नक्सली की पहचान जोनल कमांडर आलोक यादव के तौर पर हुई है। जोनल कमांडर के साथ मुठभेड़ में दो और नक्सली मारे गए हैं। पुलिस मोके पर तलाशी अभियान चला रही है। घटनास्थल से एक एके-47 राइफल, एक इंसास राइफल और मैगजीन बरामद हुई है।
Bihar: One naxal gunned down by 205 CoBRA commandos in an exchange of fire that ensued in Mahuri village in Gaya district last night. One AK-47 rifle, one INSAS rifle and magazine recovered from the site. Search operation is underway. More details awaited.
— ANI (@ANI) November 22, 2020विज्ञापन
जानकारी के अनुसार, यह मुठभेड़ जिले के बाराचट्टी वन क्षेत्र में मध्यरात्रि के आसपास हुई, जो राज्य की राजधानी से लगभग 100 किलोमीटर दूरी पर है। देर रात तक चली इस कार्रवाई में दोनों तरफ से काफी गोलियां चलीं। इस दौरान गोलियों की आवाज से पूरा जंगल गूंज उठा। घटनास्थ्ल से तीन नक्सलियों के शव बरामद हुए हैं।
रविवार तड़के मुठभेड़ के बाद पुलिस ने तलाशी अभियान चलाया। इसमें नक्सलियों के जोनल कमांडर के अलावा तीन शव बरामद हुए। वहीं मौके से एके-47 राइफल, एक इंसास राइफल और मैगजीन बरामद हुई है। बता दें कि कोबरा कमांडो सेंट्रल रिजर्व पुलिस फोर्स की एक विशेष जंगल युद्ध इकाई है जिसे राज्य में नक्सल विरोधी अभियानों के लिए तैनात किया गया है।