फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Navrati 2023: Sant Lal Baba established 51 Kalash on the chest and worshiping Maa Durga in Gopalganj

Navrati 2023: गोपालगंज में संत लाल बाबा ने सीने पर की 51 कलश की स्थापना; अपनी इस मन्नत के लिए कर रहे पूजा

Sun, 22 Oct 2023 05:04 PM IST
हिमांशु प्रियदर्शी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गोपालगंज
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गोपालगंज Published by: हिमांशु प्रियदर्शी Updated Sun, 22 Oct 2023 05:04 PM IST
सार

Navratri 23: गोपालगंज में बांस के झूलते मचान पर लेटे लाल बाबा ने अपने सीने पर 51 कलश रखकर दुर्गा पूजा में माता जी की आराधना शुरु की है। लाल बाबा विगत चार वर्षों से लगातार अपनी छाती पर विभिन्न प्रकार से कलश स्थापना करते आ रहे हैं।

विज्ञापन
Navrati 2023: Sant Lal Baba established 51 Kalash on the chest and worshiping Maa Durga in Gopalganj
संत लाल बाबा के पास जुटी श्रद्धालुओं की भीड़ - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बिहार के गोपालगंज जिले के बैकुंठपुर प्रखंड के हकाम गांव निवासी संत लाल बाबा ने योगी बाबा के स्थान पर अपने सीने पर 51 कलश स्थापना कर अपने हठ योग का दुर्गा पूजा में प्रदर्शन किया है। योगी बाबा का स्थान थावे-छपरा रेल खंड के पास हकाम पंचायत स्थित एक वीरान जगह पर है। इन दिनों यहां काफी श्रद्धालुओं की भीड़ इकट्ठा हो रही है।

विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक, योगी बाबा के स्थान पर बांस के झूलते मचान पर लेटे लाल बाबा ने अपने सीने पर 51 कलश रखकर दुर्गा पूजा में माता जी की आराधना शुरु की है। लाल बाबा हकाम गांव के मझली पट्टी निवासी हैं। ये विगत चार वर्षों से लगातार अपनी छाती पर विभिन्न प्रकार से कलश स्थापना करते आ रहे हैं। इस बार प्रत्येक वर्ष से कुछ अलग तरह से सोच कर अपनी छाती पर एक के ऊपर एक रखकर 51 कलश स्थापित किए हैं। वहीं, नवरात्रों में अब तक काफी संख्या में महिला-पुरुषों की भीड़ देखते बनी।
विज्ञापन


ग्रामीणों ने बताया कि नवमी तिथि को यहां विराट मेला भी लगता है। यहां दिन भर दर्शनार्थी और श्रद्धालुओं की भीड़ जमी रहती है। संत लाल बाबा ने बताया कि यह ऋषि मुनियों की धरती है। अपने को सनातन धर्म के प्रबल अनुयायी बताते हुए उन्होंने कहा कि वे समाज के प्रत्येक लोगों के सुखी व स्वस्थ जीवन, विश्व शांति और सर्व जन हिताय की प्रार्थना लिए दशहरा में माताजी से प्रार्थना करते हैं। सहयोगी के रूप में मौके पर हकाम गांव निवासी शिक्षक ब्रजकिशोर सिंह, अनिल कुंवर, भागीरथ राय, विनय सिंह, रामायण साह, रामधनी साह, लक्ष्मण दास, पुटुन कुमार सिंह, उदय शंकर सिंह, संदीप यादव, हसमुल्लाह अंसारी, मंजीत राम, मंजू देवी, रोशनी कुमारी, टुनटुन कुमार और सोनू कुमार सहित अन्य लोग जुटे हुए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed