फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   National Investigation Agency filed charge sheet against four arrested cadres of PFI full form in bihar news

Bihar News : पीएफआई के एजेंडे पर हिंसा की तैयारी कर रहे बिहार के यह चार आरोपी, NIA ने दायर की चार्जशीट

Fri, 04 Aug 2023 12:50 PM IST
आदित्य आनंद न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना Published by: आदित्य आनंद Updated Fri, 04 Aug 2023 12:50 PM IST
सार

Bihar : एनआईए की पटना स्थित विशेष अदालत में बिहार के पूर्वी चंपारण निवासी चार आरोपियों के खिलाफ आरोप पत्र दाखिल किया है। चारों पीएफआई की विचारधारा और हिंसक उग्रवाद के एजेंडे का प्रचार करते हुए हिंसक आपराधिक कृत्यों की योजना बना रहे थे।

विज्ञापन
National Investigation Agency filed charge sheet against four arrested cadres of PFI full form in bihar news
कार्रवाई के दौरान एनआईए (सांकेतिक तस्वीर) - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

राष्ट्रीय जांच एजेंसी (NIA) ने प्रतिबंधित संगठन पॉपुलर फ्रंट ऑफ इंडिया (PFI) के चार गिरफ्तार कैडरों के खिलाफ गैरकानूनी और राष्ट्र-विरोधी गतिविधियों से संबंधित एक मामले में आरोप पत्र दायर किया है। एनआईए की विशेष अदालत पटना में पूर्वी चंपारण जिला निवासी इन चार आरोपियों मोहम्मद तनवीर, मोहम्मद आबिद, मोहम्मद बेलाल और मोहम्मद इरशाद आलम के खिलाफ पूरक आरोप पत्र दायर किया है। एक अधिकारी के अनुसार, यह चारों आरोपी अन्य आरोपियों के साथ मिलकर हथियारों और गोला-बारूद की व्यवस्था कर हिंसक आपराधिक कृत्यों की योजना बना रहे थे और पीएफआई की विचारधारा और हिंसक उग्रवाद के एजेंडे का प्रचार कर रहे थे।

विज्ञापन

इन कानूनों के तहत आरोप लगाए गए।
 
UAPA समेत कई धाराओं के तहत आरोप लगाए गए
आतंकवाद के खिलाफ काम करने वाली केंद्रीय एजेंसी के एक अधिकारी ने नई दिल्ली में कहा कि गुरुवार को इन चारों पर भारतीय दंड संहिता (IPC), गैरकानूनी गतिविधियां (रोकथाम) अधिनियम (UAPA) और शस्त्र अधिनियम (Arms Act) की विभिन्न धाराओं के तहत आरोप लगाए गए हैं। अधिकारी ने कहा कि पीएफआई की गैरकानूनी गतिविधियों को बढ़ावा देने और विदेशों से PFI के सदस्यों व आरोपियों को अवैध धन पहुंचाने के आरोप में अब तक इन चार समेत कुल 15 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है।
विज्ञापन


फुलवारी में दर्ज केस को एनआईए ने हाथ में लिया था
पिछले साल 12 जुलाई को 26 लोगों के खिलाफ पटना के फुलवारीशरीफ थाने में मामला दर्ज किया गया था, जिसे 10 दिन बाद एनआईए ने अपने पास ले लिया था। 7 जनवरी को एनआईए ने इस मामले में चार लोगों के खिलाफ आरोप पत्र दायर किया था। जांच अब भी जारी है। एजेंसी ने जांच में पाया है कि आलम आपराधिक सिंडिकेट का सदस्य है, जो अन्य पीएफआई कैडरों के साथ मिलकर आतंक और सांप्रदायिकता फैलाने के इरादे से एक विशेष समुदाय के युवाओं पर हमला करने और उनकी हत्या करने से संबंधित आपराधिक साजिश में शामिल था। इस सिंडिकेट का लक्ष्य इसके जरिए सांप्रदायिक सद्भाव बिगाड़कर दंगे कराने का था। तनवीर और आबिद के पास ऐसे अपराध को अंजाम देने के लिए पहले से ही आतंकी हार्डवेयर थे, जिसे उन्होंने गिरफ्तार आरोपियों में से एक याकूब खान को सौंप दिया था। याकूब हथियारों और आतंकी रणनीति के लिए पीएफआई का मास्टर ट्रेनर है। उसने प्रतिबंधित संगठन की हिंसक और गैरकानूनी गतिविधियां को बढ़ाने की दिशा में कई बार हथियार प्रशिक्षण सत्र आयोजित किए थे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed