फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   narendra modi bihar visit

मोदी की 'सांत्वना यात्रा' से परेशान हैं नीतीश

Fri, 01 Nov 2013 04:03 PM IST
अमर उजाला, दिल्ली
अमर उजाला, दिल्ली Updated Fri, 01 Nov 2013 04:03 PM IST
विज्ञापन
narendra modi bihar visit

पटना धमाकों के बाद बिहार की सियासत में सरगर्मी बढ़ती ही जा रही है। नरेंद्र मोदी की प्रस्तावित सांत्वना यात्रा के बाद सूबे की सियासत का तापमान और बढ़ने के आसार है।

विज्ञापन


मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने नरेंद्र मोदी की यात्रा से राज्य का माहौल बिगड़ने की आशंका जताई है। वहीं, यात्रा को लेकर राज्य में हाई एलर्ट भी जारी कर दिया गया है।
विज्ञापन


नरेंद्र मोदी आज शाम विशेष विमान से पटना पहुंचने वाले हैं। शनिवार को वे राज्य के 6 जिलों का दौरा करेंगे।

क्या है नरेंद्र मोदी का कार्यक्रम
भाजपा की बिहार इकाई ने नरेंद्र मोदी के दौरे का 'सांत्वना यात्रा' का नाम दिया है। मोदी लगभग 20 घंटे के दौरे में राज्य के 6 जिलों का दौरा करने वाले हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


उनका पटना धमाकों में जान गांवाने वाले व्यक्तियों के परजिनों से मिलने का कार्यक्रम है। मोदी शुक्रवार की रात 8.45 बजे पुणे से विशेष विमान से पटना पहुंचेंगे। उनकी यात्रा शनिवार को पटना के गौरीचक्र से शुरु होगी।

यहां वे पटना धमाकों के मारे गए राजनारायण सिंह के परिजनों से मिलेंगे। इसके बाद वे कैमूर, गोपालगंज, सुपौल, बेगूसराय और नालंदा का दौरा करेंगे।

गौरतलब है कि पटना धमाके में मारे गए विकास कुमार सिंह कैमूर, मुन्ना श्रीवास्तव गोपालगंज, भरत रजक सुपौल, बिंदेश्वरी चौधरी बेगुसराय और राजेश कुमार नालंदा जिले के रहने वाले थे।

मोदी के दौरे के साथ ही भाजपा ने राज्य में मारे गए लागों की अस्थिकलस यात्रा भी निकाली है।

क्या है भाजपा की अस्थिकलस यात्रा
भाजपा नेता पटना धमाकों में मारे गए छह लोगों का अस्थिकलस लेकर राज्य का दौरा कर रहे हैं। ये यात्रा आज से शुरु हुई है।

पांच दिनों तक राज्य भ्रमण करने के बाद ये पांच नवंबर को पटना पहुंचेंगे। पटना में सामूहिक रूप से इन
अस्थियों को गंगा नदी में प्रवाहित किया जाएगा।

तनाव की राजनीति कर रही है भाजपा
बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने भाजपा की अस्थिकलस यात्रा को लेकर तीखी प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने कहा है कि भाजपा तनाव की राजनीति कर रही है। वे यात्रा की जरिए राज्य का महौल खराब कर रहे हैं।


गौरतलब है कि नरेंद्र मोदी को प्रधानमंत्री पद का उम्मीदवार बनाए जाने के मुद्दे पर जदयू ने भाजपा नीत राजग से अलग हो गया था। जिसके बाद से ही दोनों पार्टियों के रिश्ते तल्ख हो गए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed