फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   narayan sai_bihar_victims

10 साल पहले लड़कियों को बिहार ले गया था नारायण

Wed, 16 Oct 2013 03:51 PM IST
अमर उजाला
अमर उजाला Updated Wed, 16 Oct 2013 03:51 PM IST
विज्ञापन
narayan sai_bihar_victims

यौन शोषण के आरोप में फरार चल रहे आसाराम के पुत्र नारायण साई के दस वर्ष पूर्व बिहार के मधुबनी जिले में शिविर लगाने और उसमें पीड़ित लड़की को लाये जाने के मामले की जांच गुजरात की पुलिस कर रही है।

विज्ञापन


पुलिस सूत्रों ने आज यहां बताया कि वर्ष 2003 में नारायण साईं ने जिले के जयनगर में शिविर लगाया था और इसी की जांच के लिए गुजरात पुलिस की एक टीम यहां आयी हुई थी।
विज्ञापन


जांच के क्रम में गुजरात पुलिस ने यह सही पाया कि इस शिविर में पीड़ित लड़कियों को लाया गया था।

सूत्रों ने बताया कि गुजरात पुलिस ने स्थानीय पुलिस और ग्रामीणों से संपर्क कर शिविर लगाये जाने के संबंध में जानकारियां इकट्ठा की। इसके बाद में नारायण साई ने नेपाल के जनकपुर और काठमांडू में भी शिविर लगाये थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


उल्लेखनीय है कि सूरत की रहने वाली पीड़ित लड़की ने नारायण साई पर यौन शोषण का आरोप लगाया है। पीड़िता ने पुलिस को बताया है कि वह नारायण साई के साथ बिहार गयी थी और उसके साथ अन्य लड़कियां भी थीं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed