फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   namo jalebi_bihar_namo chaye

मोदी की ब्राडिंगः चाय के बाद अब नमो जलेबी

Thu, 17 Oct 2013 12:51 PM IST
अमर उजाला
अमर उजाला Updated Thu, 17 Oct 2013 12:51 PM IST
विज्ञापन
namo jalebi_bihar_namo chaye
रैलियां, भाषण, सोशल मीडिया के बाद अब ब्रांडिंग के लिए मोदी के कार्यकर्ता
विज्ञापन
मोदी के नाम की चाय बेचने के बाद अब जलेबियां भी बेच रहे हैं।

बिहार के पटना में नरेंद्र मोदी की ब्रांडिंग के लिए नमो चाय बेची जा रही थी। अब बीजेपी कार्यकर्ता मुफ्त में जलेबियां बांट रहे हैं।

इस तरह की ब्रांडिंग की शुरूआत नवरात्र से की गई। अब जल्द ही नमो कार्यकर्ता नमो चौपाल लगाते भी नजर आ सकते हैं।

बीते कुछ दिनों बिहार के सहरसा में नमो की जलेबियां खासी चर्चा में रहीं। लोग हैरत में हैं कि ब्रांडिंग के लिए क्या-क्या तरीके निकाले जा रहे हैं।

बीजेपी के कार्यकर्ता अलग-अलग तरह से मोदी के प्रचार में जुटे हैं। पटना में नमो टी स्टॉल तो कोसी में नमो जलेबी के बाद अब जल्द ही नमो चौपाल भी लगने जा रहा है, जिसमें बीजेपी के नेता गांव-गांव जाकर चौपाल के माध्यम से लोगों के बीच मोदी की ब्रांडिंग करेंगे।

बहरहाल नमो चाय, नमो जलेबी और नमो चौपाल से ये साफ हो गया है कि आने वाले वक्त में बीजेपी मोदी को भुनाने में कोई हथकंडा बाकी नहीं छोड़ेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed