फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Nalanda University Chancellor resigns from post

बोर्ड में बदलाव के विरोध में नालंदा विश्वविद्यालय के कुलपति का इस्तीफा

Fri, 25 Nov 2016 04:48 PM IST
टीम डिजिटल / अमर उजाला, नई दिल्ली
टीम डिजिटल / अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Fri, 25 Nov 2016 04:48 PM IST
विज्ञापन
Nalanda University Chancellor resigns from post
- फोटो : getty images

नालंदा विश्वविद्यालय के कुलपति जॉर्ज यो ने शुक्रवार को अपने पद से इस्तीफा दे दिया। उनका आरोप है कि जानकारी दिए बिना ही विश्वविद्यालय के नेतृत्व में बदलाव कर दिया गया। बता दें कि दो दिन पहले नए बोर्ड का गठन किया गया था। जिसमें नोबेल पुरस्कार विजेता भारतीय मूल के अर्थशास्त्री अमर्त्य सेन को जगह नहीं दी गई। इस बोर्ड में भारत की तरफ से पूर्व नौकरशाह एन के सिंह को चुना गया है। वह बीजेपी सदस्य और पूर्व राज्यसभा सांसद हैं।  उनके अलावा केंद्र सरकार द्वारा तीन और नामों को दिया गया है।

विज्ञापन


कुलपति यो ने विश्वविद्यालय के बोर्ड को भंग करने के बाद उसके पुनर्गठन का विरोध भी किया है। यो के मुताबिक विश्वविद्यालय की स्वायत्तता को प्रभावित किया जा रहा है, क्योंकि उन्हें संस्थान में नेतृत्व परिवर्तन को लेकर नोटिस तक नहीं दिया गया।
विज्ञापन


यिओ के बयान के अनुसार, ”जब मुझे जुलाई 2015 में चांसलर नियुक्‍त किया गया था तब मुझे कहा गया था कि एक संशोधित एक्‍ट के तहत गवर्निंग बोर्ड का गठन किया जाएगा। इस पर विदेश मंत्रालय की ओर से मुझ से राय भी मांगी गई थी। संशोधित एक्‍ट आने पर वर्तमान प्रक्रिया की कई कमियों को दूर किया जा सकता था।” 
विज्ञापन
विज्ञापन


येओ ने कहा कि यह समझ से परे है कि मुझे चांसलर के रूप में इसका नोटिस क्यों नहीं दिया गया। जब मुझे पिछले साल अमर्त्य सेन से जिम्मेदारी लेने को आमंत्रित किया गया था, तो मुझे बार-बार आश्वासन दिया गया था कि विश्वविद्यालय की स्वायत्तता रहेगी। अब ऐसा प्रतीत नहीं होता। उन्होंने कहा कि बड़ी दुख के साथ मैंने विजिटर को चांसलर के रूप में अपना त्यागपत्र भेज दिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed