फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Nalanda News: Journalist going on bike with his wife shot by miscreants

Nalanda News: पत्नी के साथ बाइक पर जा रहे पत्रकार को बदमाशों ने मारी गोली, सीने में फंसी बुलेट, हालत गंभीर

Sun, 17 Mar 2024 09:28 PM IST
अर्पित याज्ञनिक न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नालंदा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नालंदा Published by: अर्पित याज्ञनिक Updated Sun, 17 Mar 2024 09:28 PM IST
सार

नालंदा थाने और दीपनगर थाना क्षेत्र के बॉर्डर पर बदमाशों ने वारदात को दिया अंजमा। मौके पर पहुंचे लोगों ने खून से लथपथ दंपती को अस्पताल पहुंचाया। घटना के बाद से पत्रकारों में रोष बना हुआ है।

विज्ञापन
Nalanda News: Journalist going on bike with his wife shot by miscreants
घायल का उपचार करते डॉक्टर। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

नालंदा में बदमाशों ने रविवार की शाम पत्रकार को गोलीमार जख्मी कर दिया। मामला नालंदा और दीपनगर थाना क्षेत्र के बॉर्डर इलाके का है। जख्मी लहेरी थाना क्षेत्र के धनेश्वर घाट निवासी दीपक विश्वकर्मा है। आनन-फानन में दीपक विश्वकर्मा को निजी क्लीनिक में भर्ती कराया गया। यहां से सदर अस्पताल रेफर कर दिया गया। प्राथमिक उपचार के उपरांत सदर अस्पताल से भी गंभीर स्थिति को देखते हुए हायर सेंटर रेफर कर दिया गया है।

विज्ञापन


घटना के संबंध में बताया जाता है कि दीपक विश्वकर्मा अपनी पत्नी के साथ राजगीर से बाइक पर सवार होकर घर लौट रहे थे। इसी बीच नालंदा थाने और दीपनगर थाना क्षेत्र के बॉर्डर पर बदमाशों ने गोली मार दी। दीपक विश्वकर्मा की पत्नी रागनी विश्वकर्मा ने बताया कि लौटते समय अचानक राजगीर बिहार शरीफ मुख्य मार्ग पर तेज आवाज हुई और हम दोनों पति-पत्नी सड़क किनारे गड्ढे में जा गिरे। खून से लथपथ हालत में स्थानीय लोगों ने अस्पताल में भर्ती कराया।
विज्ञापन


फिलहाल घटना के कारणों पर सस्पेंस बना हुआ है। गोली किसने और क्यों मारी है, इस वजह का पता नहीं चल सका है। वहीं घटना के बाद जिले के पत्रकारों में रोष देखा जा रहा है। गोली गले के पास में लगकर सीने में अटकी हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


घटना की जानकारी मिलने के बाद एसपी अशोक मिश्रा सदर स्थल पहुंचे, जहां उन्होंने बताया कि पुलिस पूरे घटनाक्रम की जांच में जुट गई है। घटनास्थल से एक खोखा बरामद किया गया है। आसपास के सीसीटीवी फुटेज एवं तकनीकी अनुसंधान में पुलिस जुट गई है। जख्मी हालत में रहने के कारण पीड़ित कुछ भी बोल नहीं पा रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed