फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Muzzafarpur Rape: Victims told police about the ordeal from which they go through

मुजफ्फरपुर रेप: कोर्ट में सुनाई दर्दभरी दास्तां, बच्चियों ने बताया कैसे होता था रेप

Fri, 27 Jul 2018 11:17 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरपुर Updated Fri, 27 Jul 2018 11:17 AM IST
विज्ञापन
Muzzafarpur Rape: Victims told police about the ordeal from which they go through

बिहार के मुजफ्फरपुर में 29 लड़कियों के साथ बलात्कार होने की पुष्टि हुई है। इस घटना के बाद से नीतीश कुमार की सरकार विपक्ष के निशाने पर आ गई है। इस मामले में बच्चियों ने कोर्ट के सामने अपने साथ होने वाली दरिंदगी की कहानी सुनाई। उन्होंने बताया कि कैसे एनजीओ मालिक उनका बलात्कार करते और करवाते थे। 10 साल की मासूम ने कोर्ट में कहा, 'जैसे ही सूरज डूबता था लड़कियां खौफ में आ जाती थीं।'

विज्ञापन


मेडिकल जांच में कम से कम 29 लड़कियों के साथ बलात्कार की पुष्टि हुई है। 3 लड़कियों का गर्भपात कराया गया है वहीं 3 लड़कियां गर्भवती हैं। सभी पीड़ित लड़कियां 7 से 14 साल के बीच की हैं। लड़कियों ने पॉक्सो कोर्ट में जज के सामने अपने बयान दर्ज करवाए। उन्होंने बताया कि उन्हें सताया जाता, भूखा रखा जाता, ड्रग के इंजेक्शन दिए जाते और लगभग हर रात को उनका बलात्कार किया जाता था। ज्यादातर लड़कियों ने ब्रजेश ठाकुर पर बलात्कार का आरोप लगाया है।
विज्ञापन


ब्रजेश ठाकुर सेवा संकल्प और विकास समिति एनजीओ का संचालक हैं। यही एनजीओ मुजफ्फरनगर में बालिका गृह का संचालन करती है। पीड़ित लड़किया ठाकुर से बहुत ज्यादा नफरत करती हैं। 10 साल की बच्ची ने कहा, 'जब हम उसकी बात नहीं मानते थे तो वह हमें छड़ी से पीटा करता था।' 14 साल की एक लड़की ने बताया, 'जब वह हमारे कमरे में आता था तो सभी लड़कियां डर से कांपने लगती थीं। उस हंटरवाले अंकल के नाम से जाना जाता था।'
विज्ञापन
विज्ञापन


10 साल की बच्ची ने कहा, 'उसका बलात्कार करने से पहले उसे ड्रग दिया जाता था। जागने पर उसे अपने निजी अंगों में दर्द महसूस होता था। प्राइवेट पार्ट में जख्म होता। मैंने किरण मैम को इस बारे में बताया लेकिन उन्होंने नहीं सुना।' 7 साल की मासूम ने कोर्ट को बताया कि जो कई भी मालिक के खिलाफ बोलता था उसे बांस की छड़ियों से पीटा जाता था। इस मामले में पुलिस ने ब्रजेश ठाकुर, नेहा कुमारी, किरण कुमारी सहित 10 लोगों को गिरफ्तार किया है।


एक लड़की ने बताया कि मेरे साथ एनजीओ के लोगों ने और बाहर के कुछ लोगों ने कई बार बलात्कार किया था। पीड़ित लड़कियों ने यह भी बताया कि कई बार उन्हें बालिका गृह से बाहर लेकर जाया जाता था। वह अगले दिन लौटती थीं। उन्हें यह नहीं पता होता था कि उन्हें कहां ले जाया जा रहा है। लड़कियों ने बताया कि उन्हें नशे की हालत में बाहर लेकर जाते थे ताकि कुछ पता ना चले। बिहार सरकार ने मामले की जांच सीबीआई को सौंप दी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed