फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Vaishali Bihar News : woman stopped the Union Minister nityanand rai midway due BJP MLA and filed a complaint

Bihar:'जब तक आप विधायक थे मदद थी, अब नहीं', मंत्री नित्यानंद राय से महिला ने की शिकायत, वीडियो हुआ वायरल

Fri, 03 Oct 2025 11:04 AM IST
तिरहुत-मुजफ्फरपुर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला,वैशाली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला,वैशाली Published by: तिरहुत-मुजफ्फरपुर ब्यूरो Updated Fri, 03 Oct 2025 11:04 AM IST
सार

वैशाली जिले के हाजीपुर विधानसभा क्षेत्र में केंद्रीय गृह राज्य मंत्री नित्यानंद राय दशहरे के अवसर पर कार्यक्रम में शामिल होने निकले थे। रास्ते में एक महादलित महिला ने उन्हें रोककर शिकायत की कि उनके परिवार का नाम राशन कार्ड से काट दिया गया है और बच्चों को नौकरी नहीं मिली।

विज्ञापन
Vaishali Bihar News : woman stopped the Union Minister nityanand rai midway due BJP MLA and filed a complaint
केंद्रीय गृह राज्य मंत्री नित्यानंद राय से महिला ने की शिकायत - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

केंद्रीय गृह राज्य मंत्री नित्यानंद राय वैशाली जिले के हाजीपुर विधानसभा क्षेत्र के कार्यक्रम में शामिल होने निकले थे। दशहरे के मौके पर केंद्रीय मंत्री चकमकरंद में दुर्गा पूजा पंडाल में पूजा पाठ करने के बाद अगले कार्यक्रम में शामिल होने के लिए जा रहे थे। इसी दौरान रास्ते में एक महादलित महिला ने केंद्रीय मंत्री को रोक लिया और उन्हें खरी-खोटी सुनाने लगी। महिला ने मंत्री से कहा कि जब तक आप हाजीपुर के विधानसभा क्षेत्र के विधायक थे, तब तक उनका काम आसानी से हो जाता था, लेकिन जैसे ही आप विधायक नहीं रहे, उनके काम में बाधा आ गई। महिला ने कहा, “हम आपका चेहरा देखकर विधायक को वोट देते हैं, लेकिन जब हमारा काम ही नहीं होगा तो वोट हम कैसे देंगे।”
विज्ञापन


महिला के परिवार का नाम राशन कार्ड से काट दिया गया था, जिस पर महिला नाराज थी। महिला ने नित्यानंद राय से कहा कि उनके परिवार के लोगों द्वारा उनका नाम काटा गया है। उन्होंने बताया कि उनके घर में तीन राशन कार्ड थे, लेकिन नाम काट दिया गया। साथ ही उनके बच्चों के पास नौकरी नहीं है।
विज्ञापन


पढे़ं: गया जी में बदमाशों ने कर्मचारी को गोली मारी, मौके पर मौत; पुलिस पहुंची
विज्ञापन
विज्ञापन


विरोध कर रही महिला अनेना देवी ने कहा कि उन्हें इंदिरा आवास, शौचालय और चापाकल जैसी मूलभूत सुविधाएं भी नहीं मिली हैं। उनके साथ अन्य महिलाएं भी थीं जो अपनी शिकायत मंत्री से साझा कर रही थीं। अनेना देवी ने कहा कि जब तक नित्यानंद राय हाजीपुर के विधायक थे, तब तक उन्हें तमाम सुविधाएं और मदद मिलती थी, लेकिन नए विधायक अवधेश सिंह बनने के बाद से कोई मदद नहीं हो रही है।

महिला ने कहा कि “मंत्री जी तो दिल्ली चले जाएंगे, लेकिन विधायक कुछ नहीं करेंगे। मंत्री जी से काम होगा, विधायक जी से कुछ नहीं। मैंने कहा कि आप सरकार हैं, आपको हम वोट देते हैं, तो गरीब को मदद कीजिए। पैसा वाले को तो पहले से मदद मिल रही है, जिसके पास पांच बीघा जमीन है उसके पास राशन कार्ड है और जिसके पास जमीन नहीं है उसका नाम काटा जा रहा है।” इस पूरे मामले का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed