Bihar Crime: गया जी में बदमाशों ने कर्मचारी की पीट पीटकर कर दी हत्या, मौके पर मौत; पुलिस पहुंची
Bihar Crime: घटना के बाद आक्रोशित लोगों ने गया–बोधगया मुख्य मार्ग के सिकड़िया मोड़ को जाम कर दिया। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लिया और पोस्टमार्टम के लिए अनुग्रह नारायण मगध मेडिकल कॉलेज अस्पताल भेज दिया।
विस्तार
गया जी शहर के बोधगया-बायपास स्थित बिपार्ड के समीप ब्रह्मवन के कर्मचारी दीपक कुमार की अज्ञात अपराधियों ने पीट पीटकर हत्या कर दी। घटना में दीपक कुमार की मौके पर ही मौत हो गई। मृतक मगध मेडिकल थाना क्षेत्र के घुटिया गांव के निवासी थे। घटना के बाद आक्रोशित ग्रामीणों ने बोधगया मुख्य सड़क मार्ग के सिकड़िया मोड़ को जाम कर दिया। ग्रामीण अपराधियों की गिरफ्तारी की मांग पर अड़े हैं।
मगध मेडिकल थाना पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए अनुग्रह नारायण मगध मेडिकल कॉलेज अस्पताल भेज दिया है। पुलिस ने घटनास्थल पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी है और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों का फुटेज खंगाल रही है।
पढ़ें: छपरा में दिनदहाड़े ताबड़तोड़ फायरिंग, बदमाशों ने एक को उतारा मौत के घाट; दूसरे की हालत नाजुक
बताया जा रहा है कि विजयादशमी के दिन गुरुवार को ब्रह्मवन में कुछ लोग घूमने आए थे। इसी दौरान दीपक कुमार के साथ किसी बात को लेकर विवाद हो गया था, जिसके बाद यह घटना हुई। सड़क जाम को हटाने के लिए मगध मेडिकल थाना और रामपुर थाना की पुलिस आक्रोशित लोगों को समझाने में जुटी है। फिलहाल लोग अपराधियों की गिरफ्तारी की मांग पर अड़े हुए हैं।