फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Vaishali Crime: After mutual dispute, wife cut husband's private part with a knife, died during treatment

Bihar Crime: पत्नी ने काटा पति का प्राइवेट पार्ट, इलाज के दौरान मौत; आखिर क्या थी वारदात की वजह

Sat, 15 Mar 2025 08:56 PM IST
तिरहुत-मुजफ्फरपुर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वैशाली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वैशाली Published by: तिरहुत-मुजफ्फरपुर ब्यूरो Updated Sat, 15 Mar 2025 08:56 PM IST
सार

Vaishali Crime: होली पर पति-पत्नी के बीच हुए विवाद ने वीभत्स रूप ले लिया। गुस्साई पत्नी ने अपने पति का लिंग काट डाला, जिससे उसकी मौत हो गई। इस घटना से पूरे गांव में दहशत का माहौल बना गया। पढ़ें पूरी खबर...।

विज्ञापन
Vaishali Crime: After mutual dispute, wife cut husband's private part with a knife, died during treatment
युवक का शव देख रोते-बिलखते परिजन - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

वैशाली जिले में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है, जिसने पूरे इलाके को हिलाकर रख दिया है। लालगंज अनुमंडल के करताहा थाना क्षेत्र के भगवान भटौली पंचायत के भटौली गांव में पति-पत्नी के बीच हुए विवाद ने ऐसा भयानक मोड़ लिया, जिसकी किसी ने कल्पना भी नहीं की थी। होली पर झगड़े के दौरान गुस्से में बेकाबू हुई पत्नी ने धारदार चाकू से पति का लिंग काट दिया, जिससे पति की हालत गंभीर हो गई और इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।

विज्ञापन


यह भी पढ़ें- आईसीयू में बरसे रंग:गोली लगने से घायल छात्र संग डॉक्टर ने खेली होली, गुलाल लगाकर दी बधाई; परिजन हुए भावुक
विज्ञापन

 
विवाद ने लिया वीभत्स रूप
घटना की जानकारी के अनुसार मृतक की पहचान भटौली निवासी मिथिलेश पासवान के रूप में हुई है। उनका पत्नी प्रियंका देवी के साथ किसी बात को लेकर विवाद हो गया था। बताया जा रहा है कि विवाद धीरे-धीरे इतना बढ़ गया कि प्रियंका देवी ने आपा खो दिया और रसोई से धारदार चाकू उठाकर पति के साथ अत्यंत अमानवीय बर्ताव कर डाला। उसने चाकू से हमला कर पति का लिंग काट दिया, जिससे मिथिलेश गंभीर रूप से घायल हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
घटना के बाद गांव में मची अफरा-तफरी
चीख-पुकार सुनकर आसपास के लोग घटनास्थल पर पहुंचे और लहूलुहान अवस्था में मिथिलेश पासवान को स्थानीय लोगों की मदद से तुरंत रेफरल अस्पताल लालगंज लाया गया, लेकिन तब तक बहुत देर हो चुकी थी। डॉक्टरों ने जांच के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया। इस घटना के बाद गांव में कोहराम मच गया, परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है।

 
पुलिस ने आरोपी पत्नी को लिया हिरासत में
घटना की सूचना मिलते ही करताहा थाना पुलिस मौके पर पहुंची और आरोपी पत्नी प्रियंका देवी को तत्काल हिरासत में ले लिया। पुलिस पूरे मामले की गंभीरता से जांच में जुट गई है। पुलिस महिला से लगातार पूछताछ कर रही है कि घटना किन परिस्थितियों में हुई। वहीं, मृतक का शव पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेजा गया, जहां शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया गया।

यह भी पढ़ें- मुंगेर Asi हत्याकांड:मुठभेड़ वाली जगह पर क्षतिग्रस्त पुलिस वाहन मौजूद, बड़ी तादाद में तैनात किया गया पुलिस बल
 
पुलिस ने बताया गंभीर पारिवारिक विवाद का नतीजा
इस संबंध में करताहा थाना प्रभारी कुणाल कुमार आजाद ने जानकारी देते हुए बताया कि पति-पत्नी के बीच घरेलू विवाद हुआ था, जिसके दौरान पत्नी ने चाकू से पति का लिंग काट दिया। घायल की इलाज के दौरान मौत हो गई है। आरोपी महिला पुलिस हिरासत में है और पूछताछ की जा रही है। पुलिस अब मामले की कानूनी प्रक्रिया पूरी कर रही है, लेकिन यह घटना इलाके में चर्चा का केंद्र बन गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed