फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Munger News ›   Munger ASI murder: Damaged police vehicle present at encounter site, large number of police force deployed

मुंगेर ASI हत्याकांड: मुठभेड़ वाली जगह पर क्षतिग्रस्त पुलिस वाहन मौजूद, बड़ी तादाद में तैनात किया गया पुलिस बल

Sat, 15 Mar 2025 07:25 PM IST
हिमांशु प्रियदर्शी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंगेर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंगेर Published by: हिमांशु प्रियदर्शी Updated Sat, 15 Mar 2025 07:25 PM IST
सार

Munger ASI murder: मुंगेर में एएसआई संतोष सिंह हत्याकांड मामले में आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए जाने के दौरान एनकाउंटर हुआ था। उस जगह पर क्षतिग्रस्त पुलिस वाहन मौजूद है और वहां बड़ी तादाद में पुलिस बल तैनात किया गया है।

विज्ञापन
Munger ASI murder: Damaged police vehicle present at encounter site, large number of police force deployed
क्षतिग्रस्त पुलिस वाहन और मौके पर तैनात पुलिस बल - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मुंगेर का मुफस्सिल थाना पिछले 24 घंटे से आपराधिक घटनाओं को लेकर चर्चा में है। शहीद एएसआई संतोष कुमार सिंह के हत्यारों को पुलिस ने पकड़ लिया है, लेकिन अभी भी कई अन्य फरार हैं। वहीं, घटना वाली जगह बाकरपुर जाने वाली सड़क के किनारे पुलिस की गाड़ी खड़ी थी और गाड़ी का हूटर टूटा हुआ था। गाड़ी के अगले हिस्से के बाई तरफ टक्कर के निशान भी पाए गए, लेकिन गाड़ी के भीतर किसी भी तरह की कोई भी गतिविधि नहीं देखी गई। गाड़ी और घटनास्थल को देखते हुए ऐसा लगता है कि यह हादसा उतना भी जबरदस्त नहीं था। फिलहाल उस जगह पुलिस की तैनाती है और पुलिस अब अपने वाहन को ले जाने की तैयारी कर रही है।

विज्ञापन


यह भी पढ़ें- Asi Murder Case:हत्या, गिरफ्तारी के दौरान पुलिस पर फायरिंग और पुलिस वाहन की टक्कर तक; कब कैसे क्या हुआ? जानें
विज्ञापन

 
जानकारी के मुताबिक, इस पूरे मामले में मुख्य अपराधी रणवीर यादव अभी फरार चल रहा है। उसकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस ने गुड्डू यादव को गिरफ्तार किया और उसकी निशानदेही पर रणवीर यादव की गिरफ्तारी के लिए पुलिस बाकरपुर बगीचे की तरफ जा रही थी। जहां रास्ते में ही कुछ मवेशी के आ जाने की वजह से गाड़ी असंतुलित हो गई और आम के पेड़ से टकरा गई। इस हादसे में थाना अध्यक्ष चंदन कुमार समेत चार पुलिसकर्मी घायल हो गए, जबकि गिरफ्तार आरोपी तेज चोट लगने का बहाना बनाकर चिल्लाने लगा और पुलिस का हथियार छीनकर पुलिस पर फायरिंग करने लगा। वहीं, आत्मरक्षा में पुलिस द्वारा चलाई गई गोली आरोपी के बाएं पैर में लगी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed