फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Muzaffarpur News ›   Vaishali bihar news : bihar police daroga arrested for taking bribe monitoring department police investigation

Bihar News : थाने का दरोगा रिश्वत लेते गिरफ्तार, निगरानी विभाग की टीम ने की कार्रवाई

Fri, 09 May 2025 07:11 PM IST
तिरहुत-मुजफ्फरपुर ब्यूरो न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, वैशाली
न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, वैशाली Published by: तिरहुत-मुजफ्फरपुर ब्यूरो Updated Fri, 09 May 2025 07:11 PM IST
सार

Bihar : बिहार पुलिस पर रिश्वत लेने का आरोप लगना कोई नयी बात नहीं है। एक दारोगा पीड़ित से पांच हजार रुपये की मांग कर रहा था। अब निगरानी विभाग की टीम ने दरोगा को रंगे हाथ गिरफ्तार किया है। 

विज्ञापन
Vaishali bihar news : bihar police daroga arrested for taking bribe monitoring department police investigation
गिरफ्तार दरोगा के साथ निगरानी विभाग फोटो अमर उजाला डिजिटल

विस्तार

वैशाली में विपक्षी पक्ष की गिरफ्तारी और डायरी में मदद करने के लिए एक दारोगा ने 5 हजार रुपये की रिश्वत मांगी थी। इसी आरोप में विजिलेंस टीम ने दारोगा को रिश्वत लेते गिरफ्तार कर लिया। मामला महुआ थाना का है, जहां तैनात सब इंस्पेक्टर मेघनाथ राम की गिरफ्तारी हुई है। महुआ थाना क्षेत्र अंतर्गत छतवारा चौक के पास से सब इंस्पेक्टर मेघनाथ राम ने दामोदर सिंह से केस नंबर 409/25 दर्ज कांड में परिवादी दामोदर सिंह से 5 हजार रिश्वत ले रहे थे। तभी जाल बिछाए बैठे विजिलेंस की टीम ने उन्हें दबोच लिया।

विज्ञापन


यह खबर भी पढ़ें - Bihar Police : बिहार पुलिस कांस्टेबल भर्ती परीक्षा का रिजल्ट जारी, ऐसे देखिये अपना परिणाम
विज्ञापन


मेघनाथ राम ने परिवादी से केस में मदद करने और आरोपी को गिरफ्तार करने को लेकर थाना से तकरीबन 2 किलोमीटर दूर छतवारा चौक के पास परिवादी को बुलाया था। और वही उसे रुपया ले रहा था। निरानी विभाग की टीम ने गिरफ्तारी के बाद उसे महुआ थाना लेकर पहुंची जहां पर कार्रवाई करने के बाद उसे अपने साथ पटना लेकर चली गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


यह खबर भी पढ़ें -Operation Sindoor : एम्स दिल्ली से पटना लौटे लालू यादव; राजद अध्यक्ष ने ऑपरेशन सिंदूर पर कही यह बात

हालांकि इस संबंध में दामोदर सिंह के द्वारा विजलेंस की टीम को पहले ही शिकायत की गई थी। दामोदर सिंह रिश्वत देने में आनाकानी कर रहे थे, जिसको लेकर सब इंस्पेक्टर मेघनाथ राम के द्वारा केस में मदद नहीं की जा रही थी। इसी को लेकर परिवादी दामोदर सिंह ने पटना विजिलेंस की टीम से शिकायत की थी। वही छापेमारी और गिरफ्तारी के बाद अब पुलिस महकमा में हड़कंप मचा हुआ है। तो लोगों के बीच यह चर्चा का विषय भी बना हुआ है लोग तहर - तरह की बातें भी कर रहे हैं।

इस संबंध में निगरानी विभाग का डीएसपी ने बताया कि 409 /25 महुआ थाना में दर्ज कांड में केस में मदद करने और आरोपी को गिरफ्तार करने के लिए अनुसंधान सब इंपेक्टर मेघनाथ राम ने परिवादी दामोदर सिंह से थाना क्षेत्र अंतर्गत छतवारा चौक के पास 5 हजार रुपए ले रहे थे। तभी पकड़ा गया है, परिवादी दामोदर सिंह ने पहले ही निगरानी विभाग से शिकायत दर्ज कराई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed