{"_id":"65df3c2a22a87210370b82db","slug":"train-status-trains-from-bihar-to-up-delhi-will-be-affected-next-month-know-where-and-why-this-will-happen-2024-02-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Train Status: बिहार से लेकर यूपी-दिल्ली तक की ट्रेनें प्रभावित रहेंगी अगले महीने; जानें कहां और क्यों होगा ऐसा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Train Status: बिहार से लेकर यूपी-दिल्ली तक की ट्रेनें प्रभावित रहेंगी अगले महीने; जानें कहां और क्यों होगा ऐसा
Wed, 28 Feb 2024 07:29 PM IST
हिमांशु प्रियदर्शी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाजीपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाजीपुर
Published by: हिमांशु प्रियदर्शी
Updated Wed, 28 Feb 2024 07:29 PM IST
सार
Bihar Train News: अगले महीने बिहार से लेकर उत्तर प्रदेश-दिल्ली तक की ट्रेनें प्रभावित रहेंगी। दरअसल, लखनऊ मंडल के गोंडा-बुढ़वल रेलखंड के गोंडा कचहरी और करनैलगंज स्टेशनों पर इंटरलॉकिंग कार्य किया जाना है। इस वजह से कई ट्रेनों के परिचालन में बदलाव किया गया है। पढ़ें पूरी खबर...।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
लखनऊ मंडल के गोंडा-बुढ़वल खंड पर तीसरी लाइन निर्माण के मद्देनजर गोंडा कचहरी और करनैलगंज रेलवे स्टेशनों पर इलेक्ट्रॉनिक इंटरलॉकिंग कार्य किया जाएगा। इसके कारण गाड़ियों का निरस्तीकरण, मार्ग परिवर्तन और पुनर्निर्धारण/नियंत्रण किया जाएगा।
विज्ञापन
इस ट्रेन का हुआ निरस्तीकरण-
1. लखनऊ और पाटलिपुत्र से चार और पांच मार्च, 2024 को खुलने वाली गाड़ी सं. 12530/12529 लखनऊ जं.-पाटलीपुत्र-लखनऊ जं. एक्सप्रेस निरस्त रहेगी।
बदले गए मार्ग से चलाई जाने वाली ट्रेनें-
1. बरौनी से चार और पांच मार्च, 2024 को खुलने वाली 02563 बरौनी-नई दिल्ली स्पेशल बदले मार्ग छपरा-गाजीपुर सिटी-वाराणसी-बनारस-प्रयागराज-कानपुर सेंट्रल के रास्ते चलाई जाएगी।
विज्ञापन
2. नई दिल्ली से तीन और चार मार्च, 2024 को खुलने वाली 02564 नई दिल्ली-बरौनी स्पेशल परिवर्तित मार्ग कानपुर सेंट्रल-प्रयागराज-बनारस-वाराणसी-गाजीपुर सिटी-छपरा के रास्ते चलाई जाएगी।
विज्ञापन
3. दरभंगा से चार और पांच मार्च, 2024 को खुलने वाली 02569 दरभंगा-नई दिल्ली स्पेशल बदले गए मार्ग छपरा-गाजीपुर सिटी-वाराणसी-बनारस-प्रयागराज-कानपुर सेंट्रल के रास्ते चलाई जाएगी।
4. नई दिल्ली से चार और पांच मार्च, 2024 को खुलने वाली 02570 नई दिल्ली-दरभंगा स्पेशल परिवर्तित मार्ग कानपुर सेंट्रल-प्रयागराज-बनारस-वाराणसी-गाजीपुर सिटी -छपरा के रास्ते चलाई जाएगी।
5. सहरसा से चार मार्च, 2024 को खुलने वाली 12553 सहरसा-नई दिल्ली वैशाली एक्सप्रेस परिवर्तित मार्ग छपरा-गाजीपुर सिटी-वाराणसी-बनारस-प्रयागराज-कानपुर सेंट्रल के रास्ते चलाई जाएगी।
6. नई दिल्ली से चार मार्च, 2024 को खुलने वाली 12554 नई दिल्ली-सहरसा वैशाली एक्सप्रेस परिवर्तित मार्ग कानपुर सेंट्रल-प्रयागराज-बनारस-वाराणसी-गाजीपुर सिटी-छपरा के रास्ते चलाई जाएगी।
7. दरभंगा से चार और पांच मार्च, 2024 को खुलने वाली 12565 दरभंगा-नई दिल्ली बिहार संपर्क क्रांति एक्सप्रेस परिवर्तित मार्ग छपरा-गाजीपुर सिटी-वाराणसी-बनारस-प्रयागराज-कानपुर सेंट्रल के रास्ते चलाई जाएगी।
8. मुजफ्फरपुर से चार मार्च, 2024 को खुलने वाली 12557 मुजफ्फरपुर-आनंद विहार टर्मिनल सप्तक्रांति एक्सप्रेस परिवर्तित मार्ग मुजफ्फरपुर-छपरा-गाजीपुर सिटी-वाराणसी-बनारस-प्रयागराज-कानपुर सेंट्रल के रास्ते चलाई जाएगी।
9. आनंद विहार टर्मिनल से चार मार्च, 2024 को खुलने वाली 12558 आनंद विहार टर्मिनल-मुजफ्फरपुर सप्तक्रांति एक्सप्रेस परिवर्तित मार्ग कानपुर सेंट्रल-प्रयागराज-बनारस-वाराणसी-छपरा-मुजफ्फरपुर के रास्ते चलाई जाएगी।
पुनर्निर्धारण/नियंत्रण कर चलाई जाने वाली ट्रेनें-
1. गोमतीनगर से चार मार्च, 2024 को खुलने वाली 15078 गोमतीनगर-कामाख्या एक्सप्रेस गोमतीनगर से 60 मिनट पुनर्निर्धारित कर चलाई जाएगी।
2. कटिहार से चार मार्च, 2024 को खुलने वाली 15707 कटिहार-अमृतसर एक्सप्रेस कटिहार से 140 मिनट पुनर्निर्धारित कर चलाई जाएगी।
3. गुवाहाटी से चार मार्च, 2024 को खुलने वाली 15651 गुवाहाटी-जम्मूतवी लोहित एक्सप्रेस रास्ते में 60 मिनट नियंत्रित कर चलाई जाएगी।