फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Muzaffarpur News ›   Tragic end of love affair in Vaishali! Lovers die after consuming poison, mourning in the village

Bihar News: वैशाली में प्रेम प्रसंग का दर्दनाक अंत! जहर खाकर प्रेमी-प्रेमिका की मौत, गांव में मातम

Sun, 17 Aug 2025 10:41 PM IST
आशुतोष प्रताप सिंह न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वैशाली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वैशाली Published by: आशुतोष प्रताप सिंह Updated Sun, 17 Aug 2025 10:41 PM IST
सार

वैशाली जिले के भगवानपुर थाना क्षेत्र में प्रेम प्रसंग के चलते सहथा गांव की 35 वर्षीय सुनैना देवी और अकबरपुर गांव के 45 वर्षीय मणि भूषण ने जहर खाकर आत्महत्या कर ली।
 

विज्ञापन
Tragic end of love affair in Vaishali! Lovers die after consuming poison, mourning in the village
(प्रतीकात्मक फोटो) - फोटो : (प्रतीकात्मक फोटो)

विस्तार

वैशाली जिले के भगवानपुर थाना क्षेत्र के एक गांव में प्रेम प्रसंग के चलते दो लोगों की मौत हो गई। जानकारी के अनुसार, सहथा गांव निवासी सुनील राय की पत्नी 35 वर्षीय सुनैना देवी और अकबरपुर गांव निवासी 45 वर्षीय मणि भूषण (मवेशी डॉक्टर) ने रविवार की सुबह जहर खा लिया। बताया जा रहा है कि दोनों करीब पांच साल से प्रेम प्रसंग में थे। जहर खाने के बाद दोनों अपने-अपने घर लौटे, जहां उनकी तबीयत अचानक बिगड़ गई। स्थानीय अस्पताल में इलाज के बाद मणि भूषण को पटना रेफर किया गया, जहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। वहीं, सुनैना देवी की मौत घर पर ही हो गई।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें: बिहार में 2747 पदों पर बंद होने वाली है आवेदन विंडो, मौका न गंवाएं! फटाफट इस लिंक से भर दें फॉर्म
विज्ञापन


घटना की सूचना मिलते ही गांव में सनसनी फैल गई और बड़ी संख्या में लोग मृतकों के घरों पर जुट गए। पुलिस ने दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया है। इस घटना के बाद मृतकों के परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। मणि भूषण दो पुत्र और एक पुत्री के पिता थे, जबकि सुनैना देवी के भी दो पुत्र और एक पुत्री हैं। सदर एएसपी गोपाल मंडल ने बताया कि भगवानपुर थाना पुलिस मामले की जांच कर रही है। प्राथमिक जानकारी में प्रेम प्रसंग का मामला सामने आया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed