फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jobs ›   Government Jobs ›   Bihar Jeevika Recruitment 2025: registration window closing soon for 2747 posts, apply here

BRLPS: बिहार में 2747 पदों पर बंद होने वाली है आवेदन विंडो, मौका न गंवाएं! फटाफट इस लिंक से भर दें फॉर्म

Sun, 17 Aug 2025 04:00 PM IST
शाहीन परवीन जॉब्स डेस्क, अमर उजाला
जॉब्स डेस्क, अमर उजाला Published by: शाहीन परवीन Updated Sun, 17 Aug 2025 04:00 PM IST
सार

Bihar Jeevika Jobs: बिहार ग्रामीण आजीविका संवर्धन समिति जल्द ही बिहार जीविका के 2747 पदों पर आवेदन प्रक्रिया समाप्त करने वाला है। इच्छुक उम्मीदवार नीच दी वेबसाइट के माध्यम से तुरंत आवेदन कर सकते हैं।

विज्ञापन
Bihar Jeevika Recruitment 2025: registration window closing soon for 2747 posts, apply here
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : Adobe Stock

विस्तार

Bihar Jeevika Recruitment 2025: बिहार ग्रामीण आजीविका संवर्धन समिति (BRLPS) की ओर से 2747 पदों के लिए आवेदन प्रक्रिया जल्द बंद कर दी जाएगी। अगर आपने अभी तक आवेदन नहीं किया है, तो फौरन आधिकारिक वेबसाइट brlps.in पर जाकर अपना आवेदन पत्र भर लें। इस भर्ती अभियान का लक्ष्य कुल 2747 पदों को भरना है।

विज्ञापन

कौन कर सकता है आवेदन?

आवेदन के लिए उम्मीदवारों के पास किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से किसी भी विषय में ग्रेजुएशन होना अनिवार्य है। इसके अलावा कुछ विशेष पदों के लिए B.Tech, BCA, BSc-IT या PG डिग्री इन एग्रीकल्चर वाले उम्मीदवार भी आवेदन कर सकते हैं।

विज्ञापन


पदानुसार शैक्षणिक योग्यता अलग-अलग है, इसलिए आवेदन करने से पहले सभी उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे आधिकारिक नोटिफिकेशन में सभी पदों की योग्यता और आवश्यक शैक्षणिक योग्यताओं को ध्यानपूर्वक पढ़ लें।

विज्ञापन
विज्ञापन

आयु सीमा की शर्तें

आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों की न्यूनतम आयु 18 वर्ष है। अधिकतम आयु अलग-अलग श्रेणियों के अनुसार निर्धारित की गई है, जिसमें जनरल/ईडब्ल्यूएस पुरुष उम्मीदवार के लिए 37 वर्ष, जनरल/बीसी/ईबीसी/ईडब्ल्यूएस महिला उम्मीदवार के लिए 40 वर्ष, बीसी/ईबीसी पुरुष उम्मीदवार के लिए 40 वर्ष और एससी/एसटी महिला एवं पुरुष उम्मीदवारों के लिए 42 वर्ष निर्धारित है।

Trending Videos

पद का नाम पदों की संख्या
ब्लॉक प्रोजेक्ट मैनेजर (Block Project Manager) 73
लाइवहुड स्पेशलिस्ट (Livelihood Specialist) 235
एरिया को-ऑर्डिनेटर (Area Co-ordinator) 374
अकाउंटेंट (DPCU/BPIU Level) 167
ऑफिस असिस्टेंट (DPCU/BPIU Level) 187
कम्युनिटी को-ऑर्डिनेटर (Community Co-ordinator) 1177
ब्लॉक आईटी एग्जीक्यूटिव (Block IT Executive) 534

श्रेणीवार आवेदन शुल्क

आवेदन शुल्क भी श्रेणी के अनुसार तय किया गया है। जनरल/बीसी/ईबीसी/ईडब्ल्यूएस उम्मीदवारों के लिए शुल्क 800 रुपये है, जबकि एससी/एसटी और दिव्यांग उम्मीदवारों के लिए यह 500 रुपये है।

कैसे करें आवेदन?

  • सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट brlps.in पर जाएं।
  • होम पेज पर दिए गए आवेदन लिंक पर क्लिक करें।
  • अपना रजिस्ट्रेशन करें।
  • रजिस्ट्रेशन के बाद लॉग इन करके एप्लीकेशन फॉर्म भरें।
  • फॉर्म भरने के बाद इसे चेक करें और आवेदन शुल्क जमा करें।
  • अंत में एप्लीकेशन फॉर्म को डाउनलोड करें और भविष्य के लिए उसका एक प्रिंट आउट ले लें।
विज्ञापन
विज्ञापन

 रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed