फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Muzaffarpur News ›   Tejaswi attacks CM Nitish as crime and corruption are at its peak in the state

Bihar: 'प्रदेश में अपराध और भ्रष्टाचार चरम पर...मुख्यमंत्री अचेत अवस्था में हैं'...हाजीपुर में बरसे तेजस्वी

Sun, 20 Apr 2025 07:39 PM IST
शबाहत हुसैन न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाजीपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाजीपुर Published by: शबाहत हुसैन Updated Sun, 20 Apr 2025 07:39 PM IST
सार

Bihar: नेता प्रतिपक्ष ने ये आरोप लगाया है कि थाना और ब्लॉक स्तर पर भ्रष्टाचार बेतहाशा बढ़ गया है। आम जनता परेशान है, बिना घूस दिए कोई भी काम नहीं होता। यह स्थिति मंत्री स्तर तक फैली हुई है।

विज्ञापन
Tejaswi attacks CM Nitish as crime and corruption are at its peak in the state
तेजस्वी यादव - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बिहार में लगातार बढ़ती आपराधिक घटनाओं और भ्रष्टाचार को लेकर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने राज्य सरकार पर कड़ा हमला बोला है। शनिवार को हाजीपुर पहुंचे तेजस्वी यादव ने कहा कि बिहार में अपराध और भ्रष्टाचार चरम पर है, जबकि मुख्यमंत्री अचेत अवस्था में हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि राज्य में दिनदहाड़े हत्या, लूट और बलात्कार की घटनाएं हो रही हैं, लेकिन प्रशासन की ओर से कोई ठोस कार्रवाई नहीं की जा रही है। तेजस्वी यादव ने कहा कि थाना और ब्लॉक स्तर पर भ्रष्टाचार बेतहाशा बढ़ गया है। आम जनता परेशान है, बिना घूस दिए कोई भी काम नहीं होता। यह स्थिति मंत्री स्तर तक फैली हुई है।

विज्ञापन

ग्लोबल टेंडर की प्रक्रिया पर सवाल उठाते हुए उन्होंने कहा कि बिहार के स्थानीय ठेकेदारों को काम नहीं मिल रहा है। बाहर की कंपनियों को कमीशन के बदले काम दिया जा रहा है। इससे आने वाले समय में वित्तीय अराजकता फैलेगी। एनडीए सरकार पर निशाना साधते हुए उन्होंने कहा कि बीते 20 वर्षों में बिहार को बेरोजगारी, महंगाई और पलायन के अलावा कुछ नहीं मिला। प्रति व्यक्ति आय और किसानों की आय के मामले में बिहार आज भी सबसे पीछे है।

विज्ञापन


पढ़ें: शादी के मंडप से सीधे परीक्षा केंद्र पहुंची दुल्हन, पति ने दिया साथ; वीडियो सोशल मीडिया पर हुआ वायरल

विज्ञापन
विज्ञापन

तेजस्वी यादव ने कहा कि एनडीए की 20 साल की 18 सरकारों से जनता अब काफी नाराज है और इस बार बदलाव तय है। ये लोग कभी असल मुद्दों की बात नहीं करते। चिराग पासवान को लेकर पूछे गए सवाल पर तेजस्वी ने कहा कि उनके बारे में हमें कुछ नहीं कहना है। वह खुद तय करें कि उन्हें क्या करना है। नेता प्रतिपक्ष हाजीपुर और बिदुपुर में आयोजित विभिन्न शादी और श्राद्ध कार्यक्रमों में शामिल होने पहुंचे थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed