फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Muzaffarpur News ›   Sitamarhi: Couple was returning from fair wife's lover along with his friends shot husband condition critical

Love Affair: मेले से लौट रहे थे दंपती, पत्नी के प्रेमी ने दोस्तों संग मिलकर पति को मारी गोली; हालत नाजुक

Tue, 05 Nov 2024 02:16 PM IST
हिमांशु प्रियदर्शी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सीतामढ़ी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सीतामढ़ी Published by: हिमांशु प्रियदर्शी Updated Tue, 05 Nov 2024 02:16 PM IST
सार

Sitamarhi News: पुलिस ने बताया कि घटना की वजह ममता का एक युवक के साथ प्रेम संबंध था। आरोपी ने अपने दो साथियों के साथ मिलकर इस अपराध को अंजाम दिया। आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छापामारी की जा रही है।

विज्ञापन
Sitamarhi: Couple was returning from fair wife's lover along with his friends shot husband condition critical
अस्पताल में भर्ती घायल युवक - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

सीतामढ़ी जिले के बथनाहा थानाक्षेत्र के लछुआ गांव में पत्नी के प्रेम संबंध के चलते पति पर जानलेवा हमला किया गया। घटना बीती रात करीब दो बजे की है, जब भुतही थानाक्षेत्र के फुलकाहा निवासी 25 वर्षीय राजा पंजियार को उसकी पत्नी के सामने ही गोली मार दी गई। राजा अपनी पत्नी ममता के साथ मेले से लौट रहा था। तभी रास्ते में घात लगाए बैठे पत्नी के प्रेमी और उसके दो दोस्तों ने अचानक हमला कर दिया। इस हमले में राजा गंभीर रूप से घायल हो गया, जिसे तुरंत सीतामढ़ी के एक निजी नर्सिंग होम में भर्ती कराया गया है। चिकित्सकों ने राजा के शरीर से गोली निकाल दी है, लेकिन उसकी हालत अभी भी नाजुक बताई जा रही है।

विज्ञापन

 
घटना को लेकर पुलिस अधिकारियों ने बताया कि राजा पंजियार की शादी इसी साल छह मार्च को लछुआ गांव निवासी ममता से हुई थी। राजा दो दिन पहले ही अपने ससुराल आया था, जहां उसकी पत्नी ने मेला देखने की जिद की। पति-पत्नी मेला देखकर देर रात लौट रहे थे, जब बाइक सवार तीन अपराधियों ने हमला किया। डीएसपी आशीष रंजन ने जानकारी दी कि आरोपी पत्नी ममता का प्रेमी है, जो अपने दो दोस्तों के साथ बाइक पर सवार होकर राजा के सामने आ धमका और फायरिंग कर दी।
विज्ञापन

 
पुलिस का कहना है कि घटना की वजह ममता का एक युवक के साथ प्रेम संबंध था। आरोपी ने अपने दो साथियों के साथ मिलकर इस अपराध को अंजाम दिया। पुलिस ने घटना के बाद से ही आरोपियों की पहचान कर ली है और उनकी गिरफ्तारी के लिए छापामारी की जा रही है। डीएसपी ने आश्वासन दिया कि जल्द ही सभी अपराधियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा और कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed