फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Muzaffarpur News ›   Muzaffarpur News: Woman going to hospital died after auto overturns; 3 people including innocent girl injured

Bihar: बाइक बचाने के चक्कर में ऑटो पलटा, बच्ची का इलाज करवाने जा रही महिला की मौत; मासूम समेत तीन लोग घायल

Mon, 23 Dec 2024 07:51 PM IST
हिमांशु प्रियदर्शी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरपुर Published by: हिमांशु प्रियदर्शी Updated Mon, 23 Dec 2024 07:51 PM IST
सार

Muzaffarpur News: SKMCH मेडिकल कॉलेज ओपी इंचार्ज गौतम कुमार ने बताया कि हादसा ऑटो और बाइक की टक्कर के कारण हुआ। उन्होंने कहा कि महिला की इलाज के दौरान मौत हो गई, जबकि चार वर्षीय बच्ची और दो अन्य गंभीर रूप से घायल हैं।

विज्ञापन
Muzaffarpur News: Woman going to hospital died after auto overturns; 3 people including innocent girl injured
मृतका बबीता देवी - फोटो : फाइल फोटो

विस्तार

मुजफ्फरपुर जिले के शिवइपट्टी थाना क्षेत्र में सोमवार को एक दर्दनाक सड़क हादसे में 28 वर्षीय महिला बबीता देवी की मौत हो गई। जबकि उनकी चार वर्षीय बेटी और दो अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। मृतका अपनी बीमार बच्ची को इलाज के लिए ऑटो से मुजफ्फरपुर के SKMCH मेडिकल कॉलेज ले जा रही थी।

विज्ञापन

 
कैसे हुआ हादसा?
जानकारी के मुताबिक, घटना उस समय हुई, जब एक तेज रफ्तार बाइक को बचाने के प्रयास में ऑटो अनियंत्रित होकर पलट गया। हादसे में बबीता देवी गंभीर रूप से घायल हो गईं। उन्हें आनन-फानन में SKMCH मेडिकल कॉलेज लाया गया, जहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। उनकी चार वर्षीय बेटी, जो पहले से बीमार थी, हादसे में गंभीर रूप से घायल हो गई और उसका इलाज SKMCH में जारी है।
विज्ञापन



 
परिवार में मातम का माहौल
हादसे के बाद घटनास्थल पर स्थानीय लोगों की भीड़ जमा हो गई। मृतका के परिवार में मातम छा गया है। परिजनों ने बताया कि बबीता देवी अपनी बेटी छोटी कुमारी का इलाज करवाने के लिए SKMCH जा रही थीं। उनके पति चंदन कुमार पूर्वी चंपारण जिले के राजेपुर के निवासी हैं। वह एक निजी कंपनी में काम करते हैं और हादसे के वक्त घर पर मौजूद नहीं थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
पुलिस ने शुरू की जांच
SKMCH मेडिकल कॉलेज ओपी इंचार्ज गौतम कुमार ने बताया कि हादसा ऑटो और बाइक की टक्कर के कारण हुआ। उन्होंने कहा कि महिला की इलाज के दौरान मौत हो गई, जबकि चार वर्षीय बच्ची और दो अन्य गंभीर रूप से घायल हैं। मृतका की पहचान राजेपुर, पूर्वी चंपारण निवासी बबीता देवी के रूप में हुई है। वहीं, मेडिकल सूत्रों के अनुसार बच्ची की स्थिति गंभीर बनी हुई है। अन्य घायलों को भी प्राथमिक उपचार के बाद अस्पताल में भर्ती किया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed