{"_id":"669796c7b99f0e0c190660ef","slug":"muzaffarpur-news-stone-pelting-on-police-who-went-to-seize-dj-passerby-beaten-up-several-arrested-2024-07-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bihar News: DJ जब्ती करने गई पुलिस पर पत्थरबाजी, राहगीर से मारपीट; माहौल बिगाड़ने के प्रयास में कई गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bihar News: DJ जब्ती करने गई पुलिस पर पत्थरबाजी, राहगीर से मारपीट; माहौल बिगाड़ने के प्रयास में कई गिरफ्तार
Wed, 17 Jul 2024 03:32 PM IST
हिमांशु प्रियदर्शी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरपुर
Published by: हिमांशु प्रियदर्शी
Updated Wed, 17 Jul 2024 03:32 PM IST
सार
Muzaffarpur News: एएसपी टाउन भानु प्रताप सिंह ने बताया कि कुछ लोगों द्वारा नियम के खिलाफ माहौल को खराब करने का प्रयास किया जा रहा था। असामाजिक तत्वों द्वारा रोड़ेबाजी की गई है। कुछ राजगीर के साथ मारपीट की सूचना मिली है। पुलिस ने कई उपद्रवियों को गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन
गांव में कैंप करती पुलिस
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
मुजफ्फरपुर जिले में देर शाम डीजे पर कार्रवाई को लेकर विवाद बढ़ गया और असामाजिक तत्वों ने पुलिस पर हमला कर दिया। पुलिस की पाबंदी के बाद भी तैयारी करने की सूचना पर अहियापुर थाना पुलिस मौके पर पहुंची तो असामाजिक तत्वों ने पत्थरबाजी कर दी। इसके बाद पुलिस ने कार्रवाई करते हुए कई लोगों को गिरफ्तार कर लिया। मौके पर पुलिस कैंप कर रही है। एएसपी टाउन भानु प्रताप सिंह ने यह जानकारी दी।
विज्ञापन
जानकारी के मुताबिक, मुजफ्फरपुर के अहियापुर थाना क्षेत्र के बखडी रोड एनएच-57 के पास देर शाम डीजे बजाने की तैयारी में जुटे लोगों पर कार्रवाई करने की सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस से जमकर नोक-झोंक हुई। उसके बाद असामाजिक तत्वों ने पुलिस पर पत्थरबाजी कर दी। इससे मौके पर अफरातफरी की स्थिति बन गई। उसके बाद मामले की जानकारी अहियापुर थाना पुलिस द्वारा वरीय अधिकारी को दी गई, जिसके बाद एसडीएम पूर्वी अमित कुमार और ASP टाउन भानु प्रताप सिंह मौके पर पहुंचे और मोर्चा संभाला। इस दौरान भाग रहे उपद्रवियों को पुलिस ने खदेड़कर गिरफ्तार कर लिया। फिलहाल पुलिस मौके पर कैंप कर रही है।
विज्ञापन
मामले को लेकर एसडीएम पूर्वी अमित कुमार ने बताया कि जानकारी मिली थी कि आदेश के बाद भी डीजे बजाने की तैयारी की जा रही है। उसके बाद पुलिस और प्रशासन की टीम ने कार्रवाई करते हुए कुछ लोगों को गिरफ्तार कर लिया है। मौके से डीजे जब्त कर लिया गया है। साथ ही मौके पर मजिस्ट्रेट की प्रतिनियुक्ति कर दी गई है, अभी हालात शांत हैं।
विज्ञापन
वहीं, एएसपी टाउन भानु प्रताप सिंह ने बताया कि कुछ लोगों द्वारा नियम के खिलाफ माहौल को खराब करने का प्रयास किया जा रहा था। असामाजिक तत्वों द्वारा रोड़ेबाजी की गई है। कुछ राजगीर के साथ मारपीट की सूचना मिली है। पुलिस ने कई उपद्रवियों को गिरफ्तार कर लिया है और अभी मामला शांत है। मौके पर पुलिस और मजिस्ट्रेट कैंप कर रहे हैं।