फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Muzaffarpur News ›   Muzaffarpur News: Minutes of Rain Expose Smart City Failures, Waterlogging Brings City to a Standstill

Muzaffarpur News: चंद मिनटों की बारिश ने खोली स्मार्ट सिटी की पोल, जलजमाव के कारण शहर बेहाल, स्थिति बदतर

Sat, 09 Aug 2025 06:10 PM IST
प्रिया वर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरपुर Published by: प्रिया वर्मा Updated Sat, 09 Aug 2025 06:10 PM IST
सार

कुछ ही मिनटों की बारिश में शहर की सड़कों पर हुए जलजमाव ने स्मार्ट सिटी परियोजना की परतें उधेड़कर रख दी हैं। देश की 100 स्मार्ट सिटी में शामिल मुजफ्फरपुर में चंद भ्रष्ट अधिकारियों के कारण स्मार्ट सिटी बनने के सारे अरमान पानी में बह गए।

विज्ञापन
Muzaffarpur News: Minutes of Rain Expose Smart City Failures, Waterlogging Brings City to a Standstill
बिहार - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मुजफ्फरपुर में चंद मिनटों की बारिश ने स्मार्ट सिटी परियोजना की पोल खोल दी। कुछ देर की बरसात में ही शहर पानी-पानी हो गया और मुख्य मार्गों पर जलजमाव से लोगों व व्यापारियों की परेशानी बढ़ गई। धर्मशाला चौक, आम गोला रोड, ब्रह्मपुरा रोड, स्टेशन रोड, इस्लामपुर रोड, तिलक मैदान रोड सहित आधा दर्जन से अधिक सड़कों पर पानी भर गया।

विज्ञापन


बारिश के दौरान आम लोग और दोपहिया वाहन चालक फिसलकर गिरते नजर आए, वहीं नगर निगम की कार्यप्रणाली पर जमकर सवाल उठाए गए। लोगों का कहना है कि स्मार्ट सिटी का काम सिर्फ कागजों पर दिख रहा है, हकीकत कुछ और है। नगर निगम ने ड्रेनेज सिस्टम और मोटर पंप से पानी निकालने की कोशिश की लेकिन समस्या जस की तस रही।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें: Bihar Flood: पटना के इन इलाकों में बाढ़ से लोगों का हाल बेहाल, जान जोखिम में डालकर चलने पर मजबूर
विज्ञापन
विज्ञापन


स्थानीय दुकानदार संतोष कुमार ने कहा कि स्मार्ट सिटी बनने से पहले नालियां चौड़ी थीं लेकिन अब छोटी हो गई हैं। थोड़ी-सी बारिश में भी ऊंचे इलाकों में जलजमाव हो रहा है, दुकानों में पानी घुसने से कारोबार ठप पड़ रहा है। दुकानदार सुनील रजक ने कहा कि जलजमाव झेलना अब आम बात हो गई है, पहले हाल खराब था और अब तो स्थिति और भी बदतर हो गई है।

लोगों का आरोप है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बड़े अरमान से मुजफ्फरपुर को देश के 100 स्मार्ट सिटी में शामिल किया था लेकिन भ्रष्ट अधिकारियों ने इन अरमानों पर पानी फेर दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed