फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Patna News ›   Bihar News: Flood in Patna's Diara area, water level of Ganga river, Maner, Danapur

Bihar Flood: पटना के इन इलाकों में बाढ़ से लोगों का हाल बेहाल, जान जोखिम में डालकर चलने पर मजबूर

Sat, 09 Aug 2025 03:32 PM IST
आदित्य आनंद न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना सिटी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना सिटी Published by: आदित्य आनंद Updated Sat, 09 Aug 2025 03:32 PM IST
सार

Patna News: पटना में गंगा उफान पर है। दियारा इलाके में बाढ़ का पानी घुस गया है। मनेर दियारा के लोग लगातार बढ़ते बाढ़ के पानी के बीच अपनी जान को जोखिम में डालकर शहर आना-जाना करने के लिए मजबूर हैं। 
 

विज्ञापन
Bihar News: Flood in Patna's Diara area, water level of Ganga river, Maner, Danapur
बाढ़ के पानी में पैदल चलने को मजबूर हुए लोग। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

पटना जिले के दानापुर, बख्तियारपुर, मनेर, दीघा, फतुहा, दनियावां, मोकामा और अन्य कई स्थानों पर बाढ़ के कारण लोगों के बीच गंभीर समस्याएं उत्पन्न हो रही हैं। इसके कारण बाढ़ पीड़ितों को भोजन और पानी के अलावा अपने पशुओं के चारे की भी समस्या का सामना करना पड़ रहा है। बाढ़ का पानी सड़कों से लेकर घरों तक पहुंच चुका है, और लगातार गंगा और सोन नदी के जलस्तर में वृद्धि हो रही है, जिसका असर मनेर, दानापुर सहित कई स्थानों पर देखा जा रहा है।

विज्ञापन

 

बाढ़ के कारण मनेर का पश्चिमी दियारा और उत्तरी दियारा पूरी तरह से जलमग्न हो चुका है। बाढ़ से बचने के लिए दियारा के लोग, अपने छोटे-छोटे बच्चों के साथ, सुरक्षित स्थानों की ओर पलायन कर रहे हैं। इस पलायन की समस्या को लेकर स्थानीय प्रशासन ने कोई प्रभावी व्यवस्था नहीं की है। वहीं, कई गांव में स्थानीय स्तर पर नाव चलाकर आवश्यकताओं को पूरा किया जा रहा है। 

विज्ञापन

 

मणिनगर परिषद के अदलचक-डुमरिया और जंगलिया टोला के गांव भी बाढ़ के पानी से डूब चुके हैं। इस विषय में प्रशासन ने जो व्यवस्थाएं की हैं, उनमें कमी स्पष्ट रूप से देखी जा रही है। वहीं, बाढ़ के कारण दियारा के कई स्कूलों को अगले आदेश तक बंद कर दिया गया है, जिससे स्कूली बच्चों को पढ़ाई में कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

 

इधर, मनेर के विधायक भाई वीरेंद्र ने प्रखंड कार्यालय में प्रतिनिधियों और अधिकारियों के साथ बैठक कर बाढ़ प्रभावित गांवों की समस्याओं पर चर्चा की। उन्होंने अधिकारियों को बताया कि सबसे अधिक समस्या लोगों के बीच मवेशियों के चारे की है, और उन्हें पीने के पानी की भी कमी का सामना करना पड़ रहा है। इस पर विशेष ध्यान देने की आवश्यकता है। बैठक में बीडीओ अभिषेक प्रभाकर, सीओ पूजा कुमारी, मुखिया अशोक सिंह, लाल किशोर सिंह, शैलेश कुमार समेत कई लोग उपस्थित थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed