फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Muzaffarpur News ›   Muzaffarpur News: Four players from Bihar will play for India in Indonesia French Boxing Championship.

Muzaffarpur: इंडोनेशिया फ्रेंचबॉक्सिंग चैंपियनशिप के लिए बिहार के चार खिलाड़ियों का चयन, बढ़ाएंगे भारत का कद

Tue, 09 Apr 2024 02:09 PM IST
अर्पित याज्ञनिक न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरपुर Published by: अर्पित याज्ञनिक Updated Tue, 09 Apr 2024 02:09 PM IST
सार

इंडोनेशिया के जकार्ता में आयोजित फ्रेंचबॉक्सिंग चैंपियनशिप में भारत की ओर से बिहार के चार खिलाड़ी अपना तिरंगा लहराने के लिए तैयार हैं। 24 से 28 जून तक होने वाली इस प्रतियोगिता मे बिहार के खिलाड़ियों को मौका मिला है।

विज्ञापन
Muzaffarpur News: Four players from Bihar will play for India in Indonesia French Boxing Championship.
भारत की ओर से खेलने वाले चार खिलाड़ी। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

इंडोनेशिया की राजधानी जकार्ता में 24 से 28 जून तक आयोजित होने वाली ऐशियन सवात् (फ्रेंचबॉक्सिंग) चैम्पियनशिप-2024 के लिए भारत के चयनित खिलाड़ियों में बिहार से चार खिलाड़ियों का चयन किया गया है। इसमें दो खिलाड़ी मुजफ्फरपुर जिले के हैं, अन्य दो वैशाली और पश्चिम चंपारण जिले के रहने वाले हैं। 

विज्ञापन


बता दें ये खिलाड़ी बिहार से हैं, जो भारतीय टीम में शामिल किए गए हैं। सभी चयनित खिलाड़ियों को राज्य सवात् संघ बिहार के सचिव राहुल श्रीवास्तव ने सेलेक्शन लेटर दिया है। इसके लिए टीम के सेलेक्शन कमेटी ने बिहार के इन सभी चार चनियत खिलाड़ी को बधाई दी है। उन्होंने कहा कि इस प्रकार के खेल में बिहार राज्य का प्रतिनिधित्व होना गर्व की बात है। ये चयनित खिलाड़ी देश के लिए खेलेंगे।
विज्ञापन


बता दें कि मुजफ्फरपुर जिले से भारतीय टीम में चयनित खिलाड़ी अनुष्का, अभिषेक बालिका वर्ग अंडर-14 की कैटेगरी 39 किग्रा भार वर्ग में शामिल किए हैं। प्रियम और कर्ण का बालिका अंडर-14, 42 किग्रा के भार वर्ग में चयन किया गया है। इसके साथ ही स्वीटी कुमारी बालिका अंडर-17, 56 किग्रा भार वर्ग वैशाली जिले से। आशिफ अनवर पुरुष अंडर-65 किग्रा भार वर्ग का चयन किया गया है, जो बिहार के पश्चिम चंपारण से हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


फ्रेंचबॉक्सिंग चैंपियनशिप के लिए चयन होना बहुत ही गर्व की बात है। अब यहां के खिलाड़ी विदेशों में अपना तिरंगा लहराएंगे। देश के सभी खिलाड़ी बहुत ही उत्साहित हैं क्योंकि अब यहां के खिलाड़ियों को भी मौका मिल रहा है। ये सभी खिलाड़ी रास वर्ल्ड के अलग-अलग ब्रांच में ट्रेनिंग करके यहां तक पहुंच रहे हैं। सभी चयनित खिलाड़ियों को राज्य सवात् संघ बिहार के अध्यक्ष चंद्रमोहन प्र० सिंह सदस्य सूरज पंडित प्रियंका सिंह और चंद्र प्रकाश ने सभी को बधाई व शुभकामनाएं दी हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed