फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Muzaffarpur News ›   Muzaffarpur News: Anushka Abhishek created history in Karate World Cup Russia-2025, won silver medal for India

Bihar News: कराटे वर्ल्ड कप रूस-2025 में बिहार की अनुष्का अभिषेक ने रचा इतिहास, भारत को दिलाया सिल्वर मेडल

Mon, 07 Apr 2025 04:00 PM IST
हिमांशु प्रियदर्शी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरपुर Published by: हिमांशु प्रियदर्शी Updated Mon, 07 Apr 2025 04:00 PM IST
सार

Muzaffarpur News: अनुष्का की इस ऐतिहासिक जीत पर इंडिया जेन टू शीन कराटे फेडरेशन की सेंडाई शिल्पी सोनम ने बधाई दी। उन्होंने कहा कि यह पूरे देश के लिए गर्व की बात है कि भारत की बेटियां आज विदेशी खेल मंचों पर भी परचम लहरा रही हैं।

विज्ञापन
Muzaffarpur News: Anushka Abhishek created history in Karate World Cup Russia-2025, won silver medal for India
13 वर्षीय अनुष्का ने सिल्वर मेडल जीतकर देश का नाम किया रोशन - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

रूस की राजधानी मॉस्को में आयोजित कराटे वर्ल्ड कप-2025 में भारत की ओर से हिस्सा ले रहीं बिहार के मुजफ्फरपुर की 13 वर्षीय अनुष्का अभिषेक ने शानदार प्रदर्शन कर सिल्वर मेडल अपने नाम किया है। मास्को के विमपेल स्टेडियम में चार से आठ अप्रैल तक चले इस अंतरराष्ट्रीय आयोजन में अनुष्का ने अपनी प्रतिभा और साहस से सबका ध्यान खींचा।

विज्ञापन

 
वर्ल्ड कप में दमदार प्रदर्शन, फाइनल में रूस से हारीं अनुष्का
अनुष्का ने टूर्नामेंट में शुरुआत से ही शानदार खेल दिखाया। उन्होंने पहले ताजिकिस्तान, फिर उज्बेकिस्तान और इसके बाद अर्मेनिया की प्रतिभागियों को हराकर सेमीफाइनल में प्रवेश किया। सेमीफाइनल में उन्होंने मॉरिशस की खिलाड़ी को हराकर फाइनल में जगह बनाई, जहां उनका मुकाबला मेजबान देश रूस की खिलाड़ी से हुआ। फाइनल में अनुष्का ने कड़ी टक्कर दी, लेकिन अंत में महज तीन अंकों से हार गईं और सिल्वर मेडल के साथ टूर्नामेंट का समापन किया। इस प्रदर्शन ने भारत का नाम अंतरराष्ट्रीय खेल मंच पर एक बार फिर रोशन कर दिया।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें- Bihar News: जंगल में जमीन के नीचे से मिला नक्सलियों के हथियारों का जखीरा, बड़ी साजिश नाकाम; बढ़ाई गई सुरक्षा
विज्ञापन
विज्ञापन

 
बचपन से रहा खेल के प्रति जुनून
मुजफ्फरपुर की रहने वाली अनुष्का अभिषेक की सफलता की कहानी जितनी प्रेरणादायक है, उतनी ही संघर्षपूर्ण भी रही है। आमतौर पर इस उम्र में बच्चे केवल पढ़ाई पर ध्यान देते हैं, लेकिन अनुष्का के माता-पिता ने उन्हें पढ़ाई के साथ-साथ खेल के प्रति भी प्रोत्साहित किया। उनकी मेहनत और परिवार के सहयोग ने आज उन्हें अंतरराष्ट्रीय स्तर पर यह मुकाम दिलाया। अनुष्का अपनी सफलता का श्रेय अपने कोच शिहान ई. राहुल श्रीवास्तव को देती हैं, जिन्होंने हर कदम पर उन्हें मार्गदर्शन और समर्थन दिया। राहुल श्रीवास्तव पहले भी अनुष्का को राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में पदक दिलाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा चुके हैं।


बिहार की बेटी
 
कोच को मिला ‘बेस्ट कोच अवॉर्ड’
कराटे वर्ल्ड कप के दौरान भारतीय टीम के मुख्य कोच शिहान ई. राहुल श्रीवास्तव को भी विशेष सम्मान मिला। उन्हें वर्ल्ड फेडरेशन के वाइस प्रेसिडेंट नारेक मनुक्यान ने ‘बेस्ट कोच अवॉर्ड’ से सम्मानित किया। यह न केवल उनके लिए, बल्कि पूरे भारत के लिए गर्व की बात है। इसके साथ ही रास वर्ल्ड जल्द ही कजाकिस्तान और अर्मेनिया में अपनी शाखाएं स्थापित करेगा। यह प्रस्ताव भारत की ओर से वर्ल्ड बॉडी की जनरल एसेंबली में रखा गया था, जिसे अब स्वीकृति मिल चुकी है। इसका उद्देश्य अंतरराष्ट्रीय स्तर पर मार्शल आर्ट्स को बढ़ावा देना है।

यह भी पढ़ें- Bihar News: गोपालगंज में तेजस्वी यादव की जनसभा नौ अप्रैल को, 70 बेड वाले निशुल्क अस्पताल का करेंगे उद्घाटन
 
फेडरेशन ने दी बधाई, देश की बेटियों पर गर्व
अनुष्का की इस ऐतिहासिक जीत पर इंडिया जेन टू शीन कराटे फेडरेशन की सेंडाई शिल्पी सोनम ने बधाई दी। उन्होंने कहा कि यह पूरे देश के लिए गर्व की बात है कि भारत की बेटियां आज विदेशी खेल मंचों पर भी परचम लहरा रही हैं। अनुष्का की यह सफलता आने वाली पीढ़ियों के लिए एक मिसाल है।


 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed