फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Bihar News: Tejashwi Yadav's public meeting in Gopalganj on April 9, will inaugurate a 70-bed free hospital

Bihar News: गोपालगंज में तेजस्वी यादव की जनसभा नौ अप्रैल को, 70 बेड वाले निशुल्क अस्पताल का करेंगे उद्घाटन

Mon, 07 Apr 2025 03:01 PM IST
सारण ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गोपालगंज
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गोपालगंज Published by: सारण ब्यूरो Updated Mon, 07 Apr 2025 03:01 PM IST
सार

Gopalganj News: गोपालगंज जिले के बरौली में नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव नौ अप्रैल को आ रहे हैं। वे यहां 70 बेड वाले एक निजी अस्पताल का उद्घाटन करेंगे। उसके बाद एक जनसभा को भी संबंधित करेंगे। पढ़ें पूरी खबर...।

विज्ञापन
Bihar News: Tejashwi Yadav's public meeting in Gopalganj on April 9, will inaugurate a 70-bed free hospital
राजद जिलाध्यक्ष दिलीप कुमार सिंह की अध्यक्षता में हुई बैठक - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

राजनीतिक सरगर्मी के बीच नेता प्रतिपक्ष और राष्ट्रीय जनता दल (राजद) के नेता तेजस्वी प्रसाद यादव नौ अप्रैल को गोपालगंज जिले के बरौली प्रखंड के छोटा बढ़ेंया गांव पहुंचेंगे। इस मौके पर वे राजद जिलाध्यक्ष दिलीप कुमार सिंह द्वारा निर्मित 70 बेड वाले निशुल्क हरिओम जनसेवा अस्पताल का उद्घाटन करेंगे। इसके बाद वे एक विशाल जनसभा को भी संबोधित करेंगे।

विज्ञापन

 
हेलीकॉप्टर से आगमन, जनसभा की तैयारी जोरों पर
नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव का आगमन दोपहर दो बजे हेलीकॉप्टर के माध्यम से होगा। इसके लिए सरफरा पंचायत के छोटा बढ़ेंया में हैलीपैड का निर्माण किया गया है। कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए राजद कार्यकर्ता पूरे जोश से जुटे हैं और आयोजन की तैयारियां अंतिम चरण में हैं। राजद के प्रधान महासचिव इम्तेयाज अली भुट्टो ने बताया कि हेलीकॉप्टर की लैंडिंग और सभा स्थल की तैयारी पर विशेष ध्यान दिया गया है। उन्होंने बताया कि कार्यकर्ताओं में कार्यक्रम को लेकर खासा उत्साह देखा जा रहा है और बड़ी संख्या में लोगों की भागीदारी की उम्मीद है।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें- Bihar Election 2025: तेजस्वी यादव को भ्रमित क्यों कर रही कांग्रेस? पप्पू यादव के बाद अब कन्हैया कुमार पर दांव
विज्ञापन
विज्ञापन

 
सभा की सफलता के लिए तैयारियां पूरी
कार्यक्रम की रूपरेखा तय करने के लिए राजद जिलाध्यक्ष दिलीप कुमार सिंह की अध्यक्षता में एक बैठक आयोजित की गई, जिसमें पंचायत स्तर पर समितियों का गठन किया गया। इन समितियों को कार्यक्रम के आयोजन और जनसभा में लोगों की भागीदारी सुनिश्चित करने की जिम्मेदारी सौंपी गई है।



 
दिलीप कुमार सिंह ने जानकारी देते हुए बताया कि अस्पताल का उद्घाटन सामाजिक सेवा के क्षेत्र में एक महत्वपूर्ण कदम है। तेजस्वी यादव खुद इस सेवा कार्य से जुड़े रहना चाहते हैं। उन्होंने यह भी कहा कि जनसभा में तेजस्वी यादव राज्य की मौजूदा राजनीतिक स्थिति, जनता के मुद्दे और राजद की नीतियों को लेकर जनता से संवाद करेंगे।

यह भी पढ़ें- Bihar: IT सेक्टर में नवाचार के लिए सूचना प्रावैधिकी विभाग की पहल, 10 स्टार्ट-अप को निशुल्क ऑफिस स्पेस का आवंटन
 
विधायक ने किया स्थल का निरीक्षण, राजद नेता रहे मौजूद
जनसभा और हैलीपैड की तैयारियों का जायजा लेने के लिए राजद विधायक प्रेम शंकर यादव ने रविवार को स्थल का निरीक्षण किया। इस दौरान कई प्रमुख नेता और कार्यकर्ता उनके साथ मौजूद रहे। निरीक्षण के दौरान राजद जिला उपाध्यक्ष सुरेश चौधरी, पिंटू पांडेय, सुनील कुमार बारी, फैज अकरम, बिट्टू चौरसिया, सुरेश प्रसाद यादव, अनिल यादव, ओम प्रकाश गुप्ता, संतोष यादव, रवि कुमार गुप्ता, राजेश राम और निरंजन यादव भी मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed