Bihar News: चेन स्नैचिंग के दौरान हुई थी मां की मौत, डेढ़ साल से न्याय के लिए भटक रही शिक्षिका बेटी; जानें
Muzaffarpur News: शिक्षिका ने सोशल मीडिया पोस्ट में लिखा कि मैंने अपनी मां को सड़क हादसे में खो दिया। वह मेरी शादी की खरीदारी करने जा रही थीं। चेन स्नैचिंग के कारण उनकी जान चली गई, लेकिन डेढ़ साल बाद भी पुलिस ने चार्जशीट दाखिल नहीं की है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मुजफ्फरपुर जिले के कांटी थाना क्षेत्र में चेन स्नैचिंग के दौरान सड़क हादसे में मां की मौत के बाद डेढ़ साल से न्याय की लड़ाई लड़ रही शिक्षिका बेटी को अब तक इंसाफ नहीं मिला है। पुलिस की लापरवाही से तंग आकर उसने बिहार पुलिस के उच्च अधिकारियों तक अपनी आवाज पहुंचाने के लिए सोशल मीडिया का सहारा लिया है।
यह भी पढ़ें- Bihar:जिंदा महिला के नाम पर बना दिया मृत्यु प्रमाण पत्र, पिता पर फर्जीवाड़े का आरोप; वजह जानकर चकरा जाएंगे
क्या है पूरा मामला?
जानकारी के मुताबिक, 16 जनवरी 2024 को कांटी थाना क्षेत्र के हाउसिंग बोर्ड के पास यह दर्दनाक घटना हुई थी। मंजुश्री, जो एक निजी स्कूल की प्रिंसिपल थीं, अपनी बेटी श्रेया श्रीवास्तव की शादी की खरीदारी के लिए शहर जा रही थीं। वह एक ऑटो में सवार थीं, तभी चेन स्नैचिंग गैंग ने उन पर हमला कर दिया। लुटेरों ने उनकी चेन झपटने की कोशिश की, जिससे वह ऑटो से गिर पड़ीं और गंभीर रूप से घायल हो गईं। इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई।
डेढ़ साल बाद भी पुलिस ने नहीं दाखिल की चार्जशीट
इस मामले में श्रेया श्रीवास्तव लगातार कांटी थाना पुलिस और जिले के वरिष्ठ अधिकारियों से इंसाफ की गुहार लगा रही हैं, लेकिन अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई है। उन्होंने बताया कि घटना के दो महीने बाद जाकर उन्हें पोस्टमार्टम रिपोर्ट मिली। लेकिन कांटी थाना पुलिस ने डेढ़ साल बीत जाने के बावजूद कोर्ट में चार्जशीट दाखिल नहीं की है।
श्रेया ने बताया कि 19 सितंबर 2024 को जांच अधिकारी (IO) ने कहा था कि 10 दिन में चार्जशीट दाखिल हो जाएगी। लेकिन इसके बाद उन्होंने फोन उठाना ही बंद कर दिया। हाल ही में होली से पहले 17 मार्च को जब वह आईओ से मिलीं तो उन्हें फिर 20 मार्च को कोर्ट आने को कहा गया, लेकिन वहां भी कोई जवाब नहीं मिला।
सोशल मीडिया पर पुलिस से मांगा इंसाफ
कांटी पुलिस की लापरवाही और टालमटोल से तंग आकर श्रेया श्रीवास्तव ने बिहार पुलिस के आईजी, एसएसपी और अन्य अधिकारियों से इंसाफ की गुहार लगाते हुए सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X (पहले ट्विटर) पर पोस्ट किया। उन्होंने अपनी पोस्ट में लिखा कि मैंने अपनी मां को सड़क हादसे में खो दिया। वह मेरी शादी की खरीदारी करने जा रही थीं। चेन स्नैचिंग के कारण उनकी जान चली गई, लेकिन डेढ़ साल बाद भी पुलिस ने चार्जशीट दाखिल नहीं की है। अब मैं सोशल मीडिया पर अपनी आवाज उठा रही हूं ताकि मुझे न्याय मिल सके।
यह भी पढ़ें- Love Affair:सास की तीमारदारी करने आई बहू प्रेमी संग फरार, पति ने गांव के ही युवक पर दर्ज कराई Fir
क्या कहती है पुलिस?
इस मामले को लेकर कांटी थाना प्रभारी ने कहा कि जांच जारी है और जल्द ही चार्जशीट दाखिल की जाएगी। वहीं, जिले के वरिष्ठ अधिकारियों ने भी आश्वासन दिया है कि मामले को गंभीरता से लिया जाएगा और दोषियों को सजा दिलाई जाएगी। हालांकि श्रेया का कहना है कि पुलिस सिर्फ आश्वासन दे रही है, लेकिन अब तक कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया है।
श्रेया और उनके परिवार ने बिहार पुलिस और न्यायपालिका से अपील की है कि इस मामले में जल्द से जल्द कार्रवाई हो और दोषियों को कड़ी से कड़ी सजा मिले।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.