फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Muzaffarpur News ›   Muzaffarpur miscreants robbed jewellery worth lakhs by posing as fake income tax officers

Bihar Crime: नकली आयकर अफसर बनकर बदमाशों ने उड़ाए लाखों के गहने, स्वर्ण व्यवसायी बने शिकार

Thu, 11 Sep 2025 07:56 AM IST
आशुतोष प्रताप सिंह न्यूज डेस्क, अमर उजाला,मुजफ्फरपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला,मुजफ्फरपुर Published by: आशुतोष प्रताप सिंह Updated Thu, 11 Sep 2025 07:56 AM IST
सार

मुजफ्फरपुर जिले के बेनीबाद थाना क्षेत्र में बड़ी घटना सामने आई है। बदमाशों ने खुद को आयकर विभाग का अधिकारी बताकर एक स्वर्ण व्यवसायी के घर में घुसकर लाखों के आभूषण और नकदी पर हाथ साफ कर दिया।

विज्ञापन
Muzaffarpur miscreants robbed jewellery worth lakhs by posing as fake income tax officers
मौके पर मौजूद लोग - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मुजफ्फरपुर जिले के बेनीबाद थाना क्षेत्र के बेनीबाद बाजार हाट के पास एक स्वर्ण व्यवसायी के घर में बड़ी चोरी की वारदात सामने आई है। बताया जा रहा है कि चार से पाँच की संख्या में आए बदमाश खुद को इनकम टैक्स अधिकारी बताकर घर में घुसे और अलमीरा की चाभी लेकर उसमें रखे लाखों रुपये के आभूषण और नकदी लेकर फरार हो गए।

विज्ञापन

जानकारी के मुताबिक, घटना के दौरान बदमाशों ने घर के सभी सदस्यों के मोबाइल और सामान जब्त कर लिए और करीब 15 मिनट तक तलाशी के नाम पर अलमारी और पेटी खंगालते रहे। परिवार के लोग इस दौरान डरे-सहमे रहे और बदमाश आराम से निकल गए। बाद में गृहस्वामी को एहसास हुआ कि आयकर अधिकारी बनकर आए लोग दरअसल बदमाश थे।

विज्ञापन

पीड़ित स्वर्ण व्यवसायी गौरी साह ने बताया कि उनका बेनीबाद बाजार में ज्वेलरी शॉप है। सोमवार को कुछ लोग आए और खुद को आयकर विभाग का अधिकारी बताते हुए घर में घुस गए। उन्होंने परिवार के मोबाइल जब्त किए और फिर अलमारी व पेटी से गहने और नकदी निकालकर जांच के बहाने चलते बने।

विज्ञापन
विज्ञापन

पढ़ें: प्रदेश के 22 जिलों से फैलेगी पपीता की मिठास! किसानों की आय बढ़ाने को नीतीश सरकार की नई पहल

उधर, मामले की सूचना मिलते ही पुलिस जांच में जुट गई है। बेनीबाद थाना प्रभारी साकेत शार्दुल ने बताया कि अज्ञात बदमाशों के खिलाफ शिकायत दर्ज की गई है। घटनास्थल का निरीक्षण किया गया है और आसपास के सीसीटीवी फुटेज में कुछ संदिग्ध लोगों को आते-जाते देखा गया है। आवेदन मिलने के बाद मामले की गहन जांच की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed