{"_id":"68df8376d5412d6b360c96ea","slug":"muzaffarpur-government-school-obscenity-dance-video-viral-education-department-action-2025-10-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bihar News: शिक्षा के मंदिर में अश्लीलता! दशहरा के बहाने सरकारी स्कूल में अश्लील डांस, वीडियो हुआ वायरल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bihar News: शिक्षा के मंदिर में अश्लीलता! दशहरा के बहाने सरकारी स्कूल में अश्लील डांस, वीडियो हुआ वायरल
Fri, 03 Oct 2025 01:34 PM IST
आशुतोष प्रताप सिंह
न्यूज डेस्क, अमर उजाला,मुजफ्फरपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला,मुजफ्फरपुर
Published by: आशुतोष प्रताप सिंह
Updated Fri, 03 Oct 2025 01:34 PM IST
सार
मुजफ्फरपुर के सकरा थाना क्षेत्र के सरैया गांव स्थित राजकीय मध्य विद्यालय में दशहरा के अवसर पर आयोजित कार्यक्रम का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ है।
विज्ञापन
दशहरा के बहाने सरकारी स्कूल में अश्लील डांस
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
मुजफ्फरपुर में एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें देखा जा सकता है कि पूजा-पाठ के नाम पर सरकारी स्कूल परिसर में अश्लीलता परोसी जा रही है। वायरल वीडियो में बालिकाओं को अश्लील गानों पर ठुमके लगाते हुए दिखाया गया है। यह मामला सकरा थाना क्षेत्र के सरैया गांव स्थित राजकीय मध्य विद्यालय सरैया का बताया जा रहा है।
जानकारी के अनुसार, नवरात्रि समापन और दशहरा के मौके पर विद्यालय परिसर में यह कार्यक्रम आयोजित किया गया था। वीडियो सामने आने के बाद स्थानीय लोगों में आक्रोश फैल गया है। अभिभावकों और शिक्षकों ने कड़ी नाराजगी जताते हुए कहा कि इस तरह के कार्यक्रम शिक्षा के मूल उद्देश्यों से भटकाव है और बच्चों के लिए गलत संदेश भेजते हैं। उनका कहना है कि दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई होनी चाहिए।
पढे़ं: गया जी में बदमाशों ने कर्मचारी को गोली मारी, मौके पर मौत; पुलिस पहुंची
विज्ञापन
वहीं, शिक्षा विभाग ने मामले को गंभीरता से लेते हुए तुरंत जांच के आदेश जारी कर दिए हैं। विभागीय अधिकारियों ने कहा है कि जो भी लोग इस घटना में संलिप्त पाए जाएंगे, उनके खिलाफ कठोर कार्रवाई की जाएगी। साथ ही यह भी सुनिश्चित किया जाएगा कि भविष्य में इस तरह की घटना किसी भी स्कूल में दोबारा न हो।