फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Bihar Drowning Accident Three Dead One Rescued After Women Fall Into Canal While Foraging for Snails

बिहार में दर्दनाक हादसा: घोंघा चुनते समय नहर में डूबीं चार महिलाएं, मां-बेटी समेत तीन की मौत; मची चीख-पुकार

Wed, 30 Sep 2026 09:33 AM IST
तिरहुत-मुजफ्फरपुर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरपुर Published by: तिरहुत-मुजफ्फरपुर ब्यूरो Updated Wed, 30 Sep 2026 09:33 AM IST
सार

मुजफ्फरपुर के तुर्की थाना क्षेत्र में नहर में डूबने से दो महिलाओं और एक किशोरी की मौत हो गई। चार महिलाएं चारा और जलावन की लकड़ी लाने के दौरान नहर के पास घोंघा चुन रही थीं। इसी दौरान पानी की गहराई का अंदाजा नहीं होने से चारों डूब गईं। एक महिला को सुरक्षित निकालकर अस्पताल में भर्ती कराया गया, जबकि तीन की मौत हो गई।

विज्ञापन
Bihar Drowning Accident Three Dead One Rescued After Women Fall Into Canal While Foraging for Snails
डूबने से तीन लोगों की मौत - फोटो : Amar Ujala

विस्तार

मुजफ्फरपुर जिले के तुर्की थाना क्षेत्र में मंगलवार शाम बड़ा हादसा हो गया। मवेशियों के लिए चारा और घर के लिए जलावन की लकड़ी लाने गईं चार महिलाएं नहर में डूब गईं। बताया जा रहा है कि नहर के पास महिलाएं घोंघा चुनने लगी थीं। इसी दौरान पानी की गहराई का अंदाजा नहीं होने के कारण चारों डूब गईं। हादसे में दो महिलाओं और एक किशोरी की मौत हो गई, जबकि एक महिला को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया। उसे इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन


मृतकों में मां-बेटी समेत एक पड़ोस की महिला शामिल है। मृतकों की पहचान तुर्की थाना क्षेत्र के छाजन गांव निवासी पूनम देवी (40), पत्नी नगीना मांझी, महिमा कुमारी (17), पिता नगीना मांझी और कौशल्या देवी (36), पत्नी नंदा मांझी के रूप में हुई है। वहीं, सुरक्षित बाहर निकाली गई महिला की पहचान रेखा देवी के रूप में हुई है। मृतक और घायल सभी एक ही गांव के एक टोले के रहने वाले हैं।
विज्ञापन


घोंघा चुनने के दौरान हुआ हादसा
बताया जा रहा है कि गांव की महिलाएं प्रतिदिन की तरह मवेशियों के लिए चारा और घर में जलावन के लिए लकड़ी लाने जाती थीं। मंगलवार शाम भी चारों महिलाएं नहर के पास गई थीं। इसी दौरान वे घोंघा चुनने लगीं। पानी की गहराई का अंदाजा नहीं होने के कारण चारों नहर में डूब गईं। महिलाओं के नहर में डूबने की खबर पूरे इलाके में आग की तरह फैल गई। इसके बाद आनन-फानन में ग्रामीण मौके पर पहुंचे और बचाव कार्य शुरू किया। स्थानीय गोताखोरों की मदद से एक महिला का शव बाहर निकाला गया, जबकि रेखा देवी को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया। इसके बाद उन्हें इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


ढाई घंटे की मशक्कत के बाद निकाले गए दो शव
नहर में डूबीं अन्य दो महिलाओं की तलाश जारी रही। करीब ढाई घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद दोनों को बाहर निकाला गया, लेकिन तब तक उनकी मौत हो चुकी थी। मृतकों में पूनम देवी और उनकी बेटी महिमा कुमारी शामिल हैं।


ये भी पढ़ें-  राजगीर घूमने वालों के लिए राहत: एक पार्किंग टिकट से आठ घंटे तक चारों स्थलों पर मिलेगी सुविधा, जानें नई दरें

तीन मौतों से गांव में मचा कोहराम
एक साथ दो महिलाओं और एक किशोरी की मौत से मृतकों के परिजनों में कोहराम मच गया। परिजनों की चीख-पुकार से गांव का माहौल गमगीन हो गया। घटना के बाद पूरे गांव में मातम पसरा है और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। घटना की सूचना मिलने के बाद स्थानीय ग्रामीण और जनप्रतिनिधि भी मौके पर पहुंचे। उन्होंने घटना पर दुख जताते हुए मृतकों के परिजनों को ढांढस बंधाया। मामले की जानकारी मिलने पर स्थानीय पुलिस आगे की कार्रवाई में जुटी हुई है। वहीं, घटना को लेकर सीओ से मृतकों के परिजनों को उचित मुआवजा देने की मांग की गई है।

मृतकों की पहचान
  • पूनम देवी (40), पत्नी नगीना मांझी
  • महिमा कुमारी (17), पिता नगीना मांझी
  • कौशल्या देवी (36), पत्नी नंदा मांझी
वहीं, रेखा देवी को सुरक्षित निकाल लिया गया है। 

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed