फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Muzaffarpur Bihar news : water levels gandak river inundation in new areas; floodwaters at roads

मुजफ्फरपुर में गंडक का कहर: खतरे के निशान से 78 सेंटीमीटर ऊपर पहुंचा पानी; थाना परिसर में घुसा बाढ़ का पानी

Wed, 30 Sep 2026 02:17 PM IST
तिरहुत-मुजफ्फरपुर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरपुर Published by: तिरहुत-मुजफ्फरपुर ब्यूरो Updated Wed, 30 Sep 2026 02:17 PM IST
सार

मुजफ्फरपुर में गंडक नदी का जलस्तर खतरे के निशान से ऊपर पहुंच गया है। बुधवार सुबह जलस्तर 55.20 मीटर दर्ज किया गया, जबकि खतरे का निशान 54.42 मीटर है। साहेबगंज के बाद अब पारू और सरैया प्रखंड में भी बाढ़ का असर बढ़ गया है।

विज्ञापन
Muzaffarpur Bihar news : water levels gandak river inundation in new areas; floodwaters at roads
मुजफ्फरपुर में गंडक का जलस्तर बढ़ा

विस्तार

बिहार के मुजफ्फरपुर जिले में नारायणी नदी यानी गंडक नदी के जलस्तर में इजाफा जारी है। जिला प्रशासन के आंकड़ों के अनुसार, गंडक नदी का जलस्तर आज बुधवार सुबह 55.20 मीटर दर्ज किया गया है, जबकि खतरे का निशान 54.42 मीटर है। बीते तीन दिनों से गंडक नदी के जलस्तर में लगातार इजाफे के कारण जिले के साहेबगंज प्रखंड के बाद अब पारू और सरैया प्रखंड में भी बाढ़ ने तेजी से दस्तक दे दी है।

विज्ञापन

सरैया प्रखंड क्षेत्र में जहां रेवा घाट और उसके आसपास बाढ़ का पानी तेजी से कटाव कर रहा है और ग्रामीणों के घरों में प्रवेश कर रहा है, वहीं पारू प्रखंड के चांद केवड़िया पंचायत के अलावा चक्की सुगहपुर पंचायत में भी बाढ़ का कहर बरप रहा है। इसी दौरान नव-निर्माणाधीन चक्की सुगहपुर थाना परिसर में बाढ़ का पानी प्रवेश कर गया है और थाना परिसर में नाव चलने की स्थिति बन गई है।

विज्ञापन

इसके साथ ही पारू प्रखंड में गंडक नदी के पानी में तेजी से हो रहे इजाफे ने ग्रामीणों में एक बार फिर बाढ़ का खतरा बढ़ा दिया है। वहीं, बाढ़ के कारण इलाके में एक बार फिर दहशत का माहौल बन गया है। सरैया, पारू और साहेबगंज प्रखंड अब बाढ़ की चपेट में आ गए हैं। ग्रामीणों का कहना है कि गांव में बाढ़ का कहर है और मुश्किलें बढ़ती जा रही हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

गंडक नदी के जलस्तर में इजाफे के कारण पारू प्रखंड में नव-निर्माणाधीन चक्की सुगहपुर थाना टापू में तब्दील हो गया है। पूरे थाना परिसर में लबालब पानी भरा हुआ है, जिसके कारण लोगों को आने-जाने में दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। वहीं, थाना परिसर में खड़े पुलिस के वाहन भी डूब गए हैं। लगातार बढ़ रहे पानी को देखते हुए अब नाव की व्यवस्था कराई जा रही है, ताकि थाने का कामकाज जारी रहे और फरियादियों को आने-जाने में किसी तरह की बाधा न हो।



ये भी पढ़ें- सुप्रीम कोर्ट का आदेश: बंद निगमों के कर्मचारियों को मिलेगा एक-एक लाख मुआवजा, तीन महीने में भुगतान के निर्देश

गंडक नदी के जलस्तर में लगातार तेजी से हो रहे इजाफे को देखते हुए जिला प्रशासन अलर्ट मोड पर है। इसके साथ ही जिला प्रशासन ने लोगों से अपील की है कि वे किसी भी तरह की अफवाह पर ध्यान न दें। बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में कम्युनिटी किचन शुरू कराया गया है और अधिकारियों को लगातार निगरानी करने के लिए कहा गया है। खुद डीएम कुमार गौरव इसकी लगातार निगरानी कर रहे हैं और सभी विभागों को अलर्ट मोड पर रहकर काम करने के लिए कहा गया है।

गंडक नदी का कहर जारी

मुजफ्फरपुर में गंडक का जलस्तर बढ़ा

 

गंडक नदी का कहर जारी

मुजफ्फरपुर में गंडक का जलस्तर बढ़ा

 

गंडक नदी का कहर जारी

मुजफ्फरपुर में गंडक का जलस्तर बढ़ा

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed