फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Muzaffarpur News ›   Muzaffarpur: Fake liquor was being made to be consumed on New Year, mini factory busted; many brands goods

Bihar News: नए साल पर खपाने को बनाई जा रही थी नकली शराब, मिनी फैक्ट्री का भंडाफोड़; कई ब्रांड का सामान बरामद

Mon, 30 Dec 2024 09:27 PM IST
हिमांशु प्रियदर्शी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरपुर Published by: हिमांशु प्रियदर्शी Updated Mon, 30 Dec 2024 09:27 PM IST
सार

Muzaffarpur News: पुलिस ने बताया कि यह स्पष्ट है कि आरोपी नए साल के अवसर पर बड़ी मात्रा में नकली विदेशी शराब बाजार में उतारने की तैयारी में थे। मामले की जांच जारी है और अन्य फरार आरोपियों को जल्द ही गिरफ्तार किया जाएगा।

विज्ञापन
Muzaffarpur: Fake liquor was being made to be consumed on New Year, mini factory busted; many brands goods
नकली विदेशी शराब बनाने की मिनी फैक्ट्री का भंडाफोड़ - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मुजफ्फरपुर जिले के गरहा थाना क्षेत्र के सूर्याही गांव में नकली विदेशी शराब बनाने की फैक्ट्री का भंडाफोड़ हुआ है। पुलिस ने एक मकान में छापामारी कर शराब निर्माण के लिए उपयोग की जा रही भारी मात्रा में सामग्री जब्त की। इसके साथ ही दो लोगों को गिरफ्तार किया गया है।

विज्ञापन

 
गुप्त सूचना के आधार पर हुई कार्रवाई
जानकारी के मुताबिक, पुलिस को सूचना मिली थी कि सूर्याही गांव में एक मकान में अवैध रूप से नकली शराब का निर्माण किया जा रहा है। नए साल के मौके पर बड़ी मात्रा में शराब की सप्लाई की योजना थी। इस सूचना के आधार पर अनुमंडल पुलिस अधिकारी (नगर-2) विनीता सिन्हा के नेतृत्व में छापामारी की गई। इस मौके पर शराब निर्माण में उपयोग होने वाली कई सामग्री, जैसे स्प्रिट, बोतल, ढक्कन, पैकिंग मशीन, अल्कोहल मीटर और विभिन्न ब्रांडों के रैपर तथा स्टिकर बरामद किए गए।
विज्ञापन

 
शराब निर्माण का भंडाफोड़
पुलिस को मकान के भीतर शराब बनाने के सभी उपकरण व्यवस्थित रूप से रखे मिले। छापामारी के दौरान 10 लीटर स्प्रिट, 50 लीटर तैयार नकली शराब और शराब निर्माण की अन्य सामग्री जब्त की गई। मौके से दो आरोपियों को गिरफ्तार किया गया, जो स्थानीय निवासी हैं। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान लाल बाबू सहनी और शिवचंद्र सहनी के रूप में हुई है। दोनों पिता-पुत्र हैं और सूर्याही गांव के निवासी हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन



 
नकली शराब का ब्रांडेड कवर
पुलिस ने बरामद सामग्रियों में विभिन्न नामी ब्रांडों के नकली कवर, रैपर और स्टिकर भी पाए। इनका उपयोग नकली शराब को असली विदेशी शराब का रूप देने के लिए किया जा रहा था। वहीं, अनुमंडल पुलिस अधिकारी (नगर-2) विनीता सिन्हा ने बताया कि नए साल के मद्देनजर जिले में अवैध शराब निर्माण और तस्करी पर कड़ी नजर रखी जा रही है। गुप्त सूचना के आधार पर इस कार्रवाई को अंजाम दिया गया। उन्होंने कहा कि यह स्पष्ट है कि आरोपी नए साल के अवसर पर बड़ी मात्रा में नकली विदेशी शराब बाजार में उतारने की तैयारी में थे। मामले की जांच जारी है और अन्य फरार आरोपियों को जल्द ही गिरफ्तार किया जाएगा।

 
आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज
गरहा थाना पुलिस ने इस मामले में चार लोगों को आरोपी बनाया है, जिनमें से दो को गिरफ्तार कर लिया गया है। अन्य फरार आरोपियों की तलाश के लिए छापामारी जारी है। पुलिस को संदेह है कि इस अवैध धंधे में एक बड़ा नेटवर्क शामिल है। नकली शराब बनाने का यह अड्डा स्थानीय बाजार में बड़ी मात्रा में शराब पहुंचाने का केंद्र हो सकता है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed