फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Muzaffarpur News ›   Muzaffarpur: Emperor Ashoka's birth anniversary, tribute program held at Shaheed Khudiram Bose memorial site

Bihar News: धूमधाम से मनाई जा रही सम्राट अशोक की जयंती, शहीद स्मारक स्थल पर हुआ श्रद्धांजलि कार्यक्रम

Sat, 05 Apr 2025 08:14 PM IST
हिमांशु प्रियदर्शी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरपुर Published by: हिमांशु प्रियदर्शी Updated Sat, 05 Apr 2025 08:14 PM IST
सार

Muzaffarpur News: राष्ट्रीय लोक मोर्चा के जिला महासचिव दिलीप कुशवाहा ने यह भी कहा कि समाज को जोड़ने और समरसता की भावना को आगे बढ़ाने का काम सम्राट अशोक ने जिस दृढ़ता और मानवता के साथ किया, वही आज के भारत की भी जरूरत है।

विज्ञापन
Muzaffarpur: Emperor Ashoka's birth anniversary, tribute program held at Shaheed Khudiram Bose memorial site
मुजफ्फरपुर में मनाई गई सम्राट अशोक की जयंती - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

चक्रवर्ती सम्राट अशोक की जयंती आज पूरे बिहार में उत्साह और श्रद्धा के साथ मनाई जा रही है। इसी कड़ी में मुजफ्फरपुर जिले के ऐतिहासिक अमर शहीद खुदीराम बोस स्मारक स्थल पर राष्ट्रीय लोक मोर्चा द्वारा सम्राट अशोक की जयंती का भव्य आयोजन किया गया। इस अवसर पर कार्यकर्ताओं ने सम्राट अशोक की तस्वीर पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की और उनके महान योगदान को याद किया। कार्यक्रम के दौरान बड़ी संख्या में लोक मोर्चा के कार्यकर्ता मौजूद रहे। उन्होंने ‘सम्राट अशोक अमर रहें’ के नारों के साथ कार्यक्रम स्थल को गूंजा दिया। जयंती समारोह एकता, गर्व और प्रेरणा का प्रतीक बन गया, जिसमें हर कोई सम्राट अशोक के गौरवशाली इतिहास से जुड़ने का अनुभव कर रहा था।

विज्ञापन


यह भी पढ़ें- Ram Navami:बिहार के इस गांव में नहीं लहराई जाती महावीरी पताका, रामभक्तों की अपार श्रद्धा के बावजूद ऐसा क्यों?
विज्ञापन

 
सम्राट अशोक: बिहार की पहचान और गौरव का प्रतीक
कार्यक्रम में उपस्थित वक्ताओं ने सम्राट अशोक के जीवन और कार्यों को विस्तार से याद किया। राष्ट्रीय लोक मोर्चा के जिलाध्यक्ष रामेश्वर सिंह कुशवाहा ने कहा कि सम्राट अशोक न केवल भारत के बल्कि पूरी दुनिया के इतिहास में एक प्रेरणास्रोत हैं। उन्होंने कहा कि बिहार के इस महान सपूत ने अहिंसा, धर्म और जनकल्याण की जो नीतियां अपनाईं, वे आज भी पूरी दुनिया में अनुकरणीय हैं। बिहार सरकार द्वारा इस दिन को राजकीय अवकाश घोषित किया जाना एक सराहनीय पहल है, जिसके लिए हम मुख्यमंत्री नीतीश कुमार का आभार प्रकट करते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
समाज को जोड़ने वाले सम्राट की विरासत को आगे बढ़ाने का संकल्प
राष्ट्रीय लोक मोर्चा के जिला महासचिव दिलीप कुशवाहा ने भी इस अवसर पर कहा कि सम्राट अशोक ने भारतवर्ष को एकजुट कर धर्म और नीति पर आधारित शासन की मिसाल पेश की थी। उन्होंने कहा कि आज हम सभी बिहारी गर्व से सिर ऊंचा करके यह कह सकते हैं कि हम उस धरती के वासी हैं जहां सम्राट अशोक जैसे चक्रवर्ती सम्राट ने जन्म लिया।

 
दिलीप कुशवाहा ने यह भी कहा कि समाज को जोड़ने और समरसता की भावना को आगे बढ़ाने का काम सम्राट अशोक ने जिस दृढ़ता और मानवता के साथ किया, वही आज के भारत की भी जरूरत है। इसीलिए उनकी जयंती पर हम सभी को उनके विचारों और कार्यों से प्रेरणा लेकर समाज सेवा और राष्ट्र निर्माण की दिशा में कार्य करना चाहिए।

यह भी पढ़ें- Bihar: डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी बोले- कांग्रेस और राजद का सपना पहले पीएम मोदी ने तोड़ा, अब नीतीश भी तोड़ेंगे
 
पूरे राज्य में हर्षोल्लास का माहौल
बिहार के अलग-अलग जिलों में भी सम्राट अशोक की जयंती पर कई सांस्कृतिक और सामाजिक कार्यक्रमों का आयोजन किया गया है। स्कूलों, कॉलेजों और संस्थानों में संगोष्ठियां, प्रभातफेरी और संगठित सभाएं आयोजित की जा रही हैं। शहर के चौक-चौराहों और प्रमुख स्थलों पर सम्राट अशोक के चित्र और बैनर लगाकर उन्हें श्रद्धांजलि दी जा रही है।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed